1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बहन की विदाई के बाद भाई ने 70 KM तक गाड़ी के पीछे दौड़ाई साइकिल, Video देख इमोशनल हुए यूजर्स

बहन की विदाई के बाद भाई ने 70 KM तक गाड़ी के पीछे दौड़ाई साइकिल, Video देख इमोशनल हुए यूजर्स

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Feb 07, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 03:57 pm IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भाई ने अपनी बहन को विदा करने के बाद उसकी गाड़ी का 70 किमी तक पीछा किया।

Bihar, Wedding, Viral News, viral video, sister vidai, viral news in hindi - India TV Hindi
साइकिल दौड़ाता लड़का। Image Source : IG/@SUSHANT_SUPRIYA

Viral Video: बहनों की विदाई के समय भाई इसलिए रोते हैं क्योंकि वे अपनी सबसे करीबी दोस्त, शैतानी की साथी और अटूट भावनात्मक सहारा को घर से विदा कर रहे होते हैं। यह समय बचपन की यादों के बिछड़ने, घर में अचानक खालीपन आ जाने और बहन की सुरक्षा व खुशी की चिंता के कारण अत्यंत भावुक होता है। ऐसे ही एक और भावुक पल की बानगी उस वक्त भी देखने को मिली ​जब बिहार के शख्स ने बहन को विदा करने के बाद उसकी गाड़ी का 70 किमी तक साइकिल से पीछा किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sushant_supriya नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो कथित तौर पर बिहार के पूर्णिया जिले के चंपा नगर का है। इसमें बहन विदाई समारोह के लिए गाड़ी से जाती हुई दिखाई दे रही है, जबकि उसका छोटा भाई उसके पीछे-पीछे किसी दूसरी कार में नहीं बल्कि साइकिल पर चल रहा है। ऑनलाइन साझा की गई जानकारी के अनुसार, गाड़ी में उसके लिए जगह नहीं बची थी। छोटा भाई अपनी बहन की विदाई की गाड़ी के पीछे साइकिल चला रहा है। वीडियो में लड़का अपनी बहन को ले जा रही कार के पीछे लगातार साइकिल चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसने इस तरह लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय की। वीडियो के साथ शेयार किए गए कैप्शन में लिखा है: 'बहन की विदाई पर, छोटे भाई को कार में सीट नहीं मिली, इसलिए बहन की लोकना ने लगभग 70 किलोमीटर की दूरी साइकिल पर ही तय की।' 

यूजर्स ने ऐसे दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि, 'अब अचानक मुझे अपने भाई की याद आ रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'भगवान आप जैसा भाई सभी बहनों को दे।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'रुला दिया भाई।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'इसको तो भाई बहन का रिश्ता कहते हैं।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'कैसे लड़के वाले हैं जो एक सीट भी नहीं अरेंज कर पाए? बिलकुल बेरहम और कंजूस हरकत।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'ऐसे थोड़े होता है, एक आदमी की जगह तो बन ही जाती है एडजस्ट करके।' वहीं एक और यूजर ने लिखा कि, 'शर्म आनी चाहिए सौराल वाले को।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
मलेशिया में I Love You कैसे बोलते हैं लोग, सुनते ही खुश हो जाएगा आपका पार्टनर; प्रपोज डे पर करें ट्राई

Video: दिल्ली मेट्रो का जबरा फैन हुआ ये विदेशी टूरिस्ट, जबरदस्त सुविधाएं देख कहा- 'लंदन से भी बेस्ट'
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।