1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पार्टी में जा रही बहन के भाई ने जलाए बाल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

पार्टी में जा रही बहन के भाई ने जलाए बाल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Dec 21, 2022 12:20 pm IST,  Updated : Dec 21, 2022 02:50 pm IST

कोई भाई अपनी बहन के बाल कैसे जला सकता है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाई ने अपनी बहन के बाल जलाए हैं।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : INSTAGRAM

जब बाल टूटने लगते हैं तो हर कोई परेशान हो जाता है और हो भी क्यों न, क्योंकि बालों से ही खूबसूरती भी बढ़ती है। आमतौर पर महिलाएं अपने बालों को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं। अपने बालों पर लाखों रुपए खर्च करने के लिए सोचती तक नहीं है। आज के दौर में बालों को लेकर तरह-तरह के शोध हो रहे हैं। यानी कुल मिलाकर एक बात है कि बालों को लेकर हर कोई गंभीर है। ऐसे में अगर कोई बाल जलाए तो कैसा लगेगा? ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक भाई ने अपनी ही बहन के बाल जला दिए हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और भाई को लेकर लोग अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

भाई ने क्यों जलाए बाल? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक अपनी बहन के बाल संवार रहा है। इस दौरान भाई मजाक में बहन के बाल जलाने का नाटक करता है, जिससे देख बहन रोने लगती है। वीडियो देखकर लग रहा है कि  युवक की बहन कहीं जाने की तैयारी कर रही है। वह अपने भाई से अपने बाल बनाने के लिए कहती है। तभी भाई अपनी बहन के साथ ऐसा करता है, जिसके बाद लड़की रोने लगती है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि लड़की अपने भाई की शिकायत अपनी मां से करती है। तभी मामले का खुलासा होता है कि भाई मजाक कर रहा है। हाथ में बाल पकड़े युवक असल में नकली होते हैं। 

एक वीडियो के लिए पड़ी मार 
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, वीडियो पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वायरल वीडियो यूजर्स अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक वीडियो के लिए कितनी पिटाई करनी पड़ती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई ने जल्द ही सरेंडर कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।