1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सैलून में बाल कटवा रहे थे लोग तभी हो गई सांड की भी एन्ट्री, जान बचाकर भागे लोग, देखें Video

सैलून में बाल कटवा रहे थे लोग तभी हो गई सांड की भी एन्ट्री, जान बचाकर भागे लोग, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 29, 2024 06:01 pm IST,  Updated : Jun 29, 2024 06:01 pm IST

आवारा जानवर अक्सर सड़कों पर उत्पात मचाते हुए दिख जाते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक सांड शख्स के पीछे दौड़ते-दौड़ते सैलून में जा घुसा।

सैलून में घुसा सांड- India TV Hindi
सैलून में घुसा सांड Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें आवारा पशु सड़कों पर उत्पात मचाते हुए दिखते हैं। कभी आपस में तो कभी किसी इंसान पर हमला करते हुए। उनका मूड कब किस पर बिगड़ जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता, कभी-कभी तो इन जानवरों की वजह से लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं और अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक सांड सैलून में घुसकर उत्पात मचाते हुए नजर आ रहा है।

शख्स के पीछे दौड़ते-दौड़ते सैलून में जा घुसा सांड

आए दिन खबरों में हम ये खबर पढ़ते-सुनते रहते हैं कि किसी आवारा पशु ने राह चलते लोगों पर हमला कर दिया। वैसे ही इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि सांड एक शख्स को मारने के लिए दौड़ाता है और सीधा सैलून में जा घुसता है। वह सैलून के एंट्री प्वाइंट पर लगे शीशो को दरवाजे को तोड़ देता है। वहीं, सांड को देखते ही सैलून में कटिंग कराने गए लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। चारो तरफ अफरा-तफरी मच जाती है। सांड सैलून में घुसकर सारे समान को तहस-नहस कर देता है। यह पूरी घटना सैलून के बाहर लगे CCTV में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर reporter_nikki नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सांड को भी बाल कटवाने थे। दूसरे ने लिखा- कितना खतरनाक है ये। तीसरे ने लिखा- सोचो सैलून वाले का कितना नुकसान हुआ होगा।

ये भी पढ़ें:

रानू मंडल के साथ रील बना रही महिला ने खुद को बताया उसकी बेटी, Video देख पब्लिक देने लगी ताने, बोली- आज याद आई इसकी, वाह रे औलाद

चीते की रफ्तार और शिकार करते हुए देखने के लिए Video पर गड़ाए रखना अपनी नजर, यहीं है जंगल की दुनिया का असली खेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।