1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सो रही लड़की के कमरे में घुस आई है मधुमक्खी, सिर्फ तेज नजर वाले ही खोजकर भगा पाएंगे, 10 सेकेंड में करना है यह काम

सो रही लड़की के कमरे में घुस आई है मधुमक्खी, सिर्फ तेज नजर वाले ही खोजकर भगा पाएंगे, 10 सेकेंड में करना है यह काम

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 25, 2025 02:31 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 02:31 pm IST

क्या आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में छिपी हुई मधुमक्खी को खोज सकते हैं? यह काम आपको सिर्फ 10 सेंकेंड के अंदर करना है। मधुमक्खी को खोजने वाले लोग तेज नजर वाले कहलाएंगे।

Optical Illusion- India TV Hindi
मधुमक्खी को खोजें Image Source : SOCIAL MEDIA

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती है। ये तस्वीरें लोगों के दिमाग को खोलने का काम करती हैं। लोग इसमें बड़ी दिलचस्पी भी लेते हैं। आँखों और दिमाग को धोखा देने वाली इन तस्वीरों को हल करने में लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी हुई वस्तुओं को खोजने में आंखों को मेहनत करना पड़ता है। जिनकी नजरें तेज होती हैं, वे तुरंत ही जवाब खोज देते हैं। हाल में सोशल साइट एक्स पर एक ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें लोगों को उस तस्वीर में छुपी मधुमक्खी को खोजने के लिए कहा गया है।

Optical Illusion
Image Source : SOCIAL MEDIAमधुमक्खी को खोजें

छुपी मधुमक्खी को खोजें

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक लड़की शांति से बिस्तर पर सो रही है। उसके लंबे लाल बाल तकिए पर बिखरे हुए हैं। उसके साथ उसके कई पालतू जानवर भी आराम फरमा रहे हैं। उस कमरे में कहीं एक मधुमक्खी भी घुस आई है। जिसे आपको 10 सेकेंड में खोजना है। सिर्फ तेज नजर वाले ही उस मधुमक्खी को खोज पाएंगे। तो चलिए फटाफट उस मधुमक्खी को खोजने में लग जाइए। आपका समय शुरू होता है अब।

जल्दी करें...

वक्त समाप्त होते जा रहा है...

टाइम अप...

ये रही मधुमक्खी

जिन लोगों ने कमरे में छुपी मधुमक्खी को देख लिया वे वाकई तेज नजर वाले हैं। जो नहीं देख पाएं उन्हें हम बताएंगे कि वो मधुमक्खी है कहां पर। तो चलिए सबसे पहले आप लड़की के पैरों के पास सो रही बिल्ली को जरा गौर से देखिए। अब आप अपनी नजर बिल्ली की पूंछ पर ले जाइए। देखिए वहां आपको बिल्ली की पूंछ पर एक मधुमक्खी बैठी मिलेगी। आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे एक और भी तस्वीर लगाई है। जिसमें उस मधुमक्खी को गोल घेरे में दिखाया गया है।

Optical Illusion
Image Source : SOCIAL MEDIAये रही मधुमक्खी

ये भी पढ़ें:

इस तस्वीर में छुपे कुत्ते को 10 सेकेंड में खोज पाएंगे आप? 100 में से सिर्फ 1 ही आदमी कर पाया ऐसा

तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।