ऑप्टिकल इल्यूजन की दुनिया लोगों को हमेशा हैरान कर देती है। ये तस्वीरें न सिर्फ हमारी आंखों को चकमा देती हैं, बल्कि हमारे दिमाग को भी चुनौती देती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन हमें यह भी सिखाता है कि चीजें हमेशा वैसी नहीं होतीं, जैसी वे दिखती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें ढेर सारी सूखी पत्तियों के बीच एक कुत्ता छुपा हुआ है। दावा है कि 100 में से सिर्फ 1 व्यक्ति ही 10 सेकेंड के अंदर इस कुत्ते को खोज पाता है।

10 सेकेंड के अंदर उस कुत्ते को खोजें
वायरल हो रहे इस ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर में आपको सूखी पत्तियों के ढेर में छुपे हुए कुत्ते को 10 सेकेंड के अंदर खोज निकालना है। पत्तियां भूरी और सुनहरी हैं और कुत्ते का रंग भी इससे मिलता-जुलता है। पहली नजर में तो ये सिर्फ पत्तियों का ढेर ही लगेगा। लेकिन अगर आप गौर से इस तस्वीर को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इन पत्तियों के बीच एक कुत्ता छुपा हुआ है।
ऐसे खोज सकते हैं आप उस कुत्ते को
कुत्ते को खोजने की यह चुनौती इतनी जबरदस्त है कि ज्यादातर लोगों ने पहली बार में ही हार मान ली। कुत्ते का रंग और पत्तियों की बनावट इतनी समान है कि आंखें बार-बार धोखा खा जाती हैं। अगर आप इस चुनौती को पूरा करना चाहते हैं, तो इस तस्वीर को ध्यान से देखें। पत्तियों के बीच किसी जानवर की आकृति पर फोकस करें। कुत्ता तस्वीर के बाईं ओर, ढेर के बीच में छुपा है। उसका सिर और शरीर पत्तियों के साथ इस तरह मिक्स हो गए हैं कि उसे पहचानना मुश्किल है। उसकी आंखें और नाक पर ध्यान दें, जो थोड़ा सा अलग दिख सकता है। अगर अब भी आपको वह कुत्ता नहीं दिखा तो कोई बात नहीं। नीचे हमने एक तस्वीर लगाई है। जिसमें कुत्ते पर एक लाल रंग का निशान बनाया गया है।

ये भी पढें:
तेज दिमाग वाले हैं तो बताएं इस तस्वीर में कुल कितने ड्राइवर हैं, 99% लोग हो गए फेल