1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कमजोरों पर ही ऐसे लोगों का चलता है जोर, Video देख आपका भी खौल जाएगा खून

कमजोरों पर ही ऐसे लोगों का चलता है जोर, Video देख आपका भी खौल जाएगा खून

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 02, 2026 02:47 pm IST,  Updated : May 02, 2026 02:47 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखते ही आपका खून खौल जाएगा और शख्स पर कार्रवाई करने की मांग भी करेंगे। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@WELLUTWT

सोशल मीडिया पर हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिसमें अधिकतर वीडियो हंसी-मजाक के होते हैं। उसके अलावा जुगाड़, ड्रामा, डांस, बच्चों की प्यारी हरकतें, स्टंट समेत कई सारी चीजें देखने को मिलती हैं। आप भी सोशल मीडिया पर हैं और एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे तमाम वीडियो देखते ही होंगे लेकिन उन्हीं सब वीडियो के बीच में कुछ ऐसा भी सोशल मीडिया पर दिख जाता है जिन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्सा आ जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जो आपको गुस्सा दिला सकता है।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक सोसाइटी का है। वहां पर एंट्री-एग्जिट वाली जगह पर बैरियर गिरा हुआ है। वहीं एक कार सड़क के पास खड़ी है तो सिक्योरिटी गार्ड वहां देखने के लिए आता है कि वो किसकी गाड़ी है। इसी दौरान एक शख्स अपनी कार में सोसाइटी से निकलने के लिए वहां पहुंचता है बैरियर के पास एक सेकंड रुकता है। अभी सिक्योरिटी गार्ड उसे रोकते हुए बैरियर हटाने के लिए आगे बढ़ता है मगर कार वाले भाईसाहब के पास इतना भी समय भी था कि वो थोड़ा सा इंतजार कर सकें और उसे तोड़ते हुए आगे निकल जाते हैं। चलिए अगर वो जल्दी में था तो वहां से चला जाता मगर आगे जाकर गाड़ी रोकता है और उतरकर सिक्योरिटी गार्ड के पास आता है और उसे धक्का मारता है। मतलब 2 सेकंड बैरियर के पास रुकने का समय नहीं था लेकिन सिक्योरिटी गार्ड को धक्का मारने के लिए उस आदमी के पास समय जरूर था।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Wellutwt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'इनती कौन सी जल्दी है भाई, अब क्या धक्का मारने से सुकून मिल गया?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई  होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- अभी वो लपेट दे इसको तो त्राहिमाम करने लगेगा तुरंत। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों की कंबल कुटाई करनी चाहिए जो गरीब लोगों पर अपनी नकली मर्दानगी दिखाते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

स्पीड ब्रेकर के कारण लड़की का बिगड़ा बैलेंस, फिर जो हुआ वो आप Video में ही देख लीजिए

ये छोटा सा Video बन जाएगा आपके मुस्कान की वजह, देखकर लोगों ने भी किए कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।