1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने सोशल मीडिया पर लोगों को सिखाया 'कार में बैठने की निंजा टेक्निक', देखें वीडियो

लड़की ने सोशल मीडिया पर लोगों को सिखाया 'कार में बैठने की निंजा टेक्निक', देखें वीडियो

 Published : Apr 21, 2023 03:30 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 03:30 pm IST

ये लड़की बिल्कुल अलग अंदाज में आपको कार में बैठने का तरीका बता रही है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

'Car Sitting Ninja Technique'- India TV Hindi
'कार में बैठने की निंजा टेक्निक' Image Source : INSTAGRAM/PARUL ARORA

आजकल सोशल मीडिया की दुनिया में एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं कि देखने के बाद हंसी का ठिकाना नहीं रहता। जैसे इस वीडियो को देखने के बाद आप कुछ न कुछ जरूर रिएक्ट करेंगे। कार में कैसे बैठना है ये तो आप सभी जानते हैं लेकिन ये लड़की बिल्कुल अलग अंदाज में आपको कार में बैठने का तरीका बता रही है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। फिर आप इस वीडियो में देखिए कैसे लड़की कार के अंदर घुस जाती है।

कार में बैठने का तरीका सीखें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की नजर आ रही है। लड़की बैकफ्लिप करके कार के अंदर बैठने की कोशिश करती है। आप वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि लड़की बैकफ्लिप करते हुए कारे के शीशा के जरिए अंदर जाने का प्रयास कर रही है। आगे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की बड़े ही आराम से कार के अंदर घुस जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद आप कोशिश नहीं करिएगा। इसका अंजाम बेहद खराब हो सकता है। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया ट्रोल
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि कार में बैठने की निंजा तकनीक। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा कि कोई कुछ नहीं कहेगा ये उसकी मर्जी है। एक यूजर ने लिखा कि इसे ओलिंपिक में गोल्ड मिलना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि वाह कार में शानदार एंट्री हुई है। कई यूजर्स ने लड़की को ट्रोल भी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।