1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यहां घरों की छतों पर बनी है सड़क, सरपट दौड़ती हैं गाड़ियां, Video में देखें इंजीनियरिंग का यह नायाब नमूना

यहां घरों की छतों पर बनी है सड़क, सरपट दौड़ती हैं गाड़ियां, Video में देखें इंजीनियरिंग का यह नायाब नमूना

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 15, 2024 04:55 pm IST,  Updated : Dec 15, 2024 04:55 pm IST

आपने अब तक आपने सड़कों को घरों के सामने से गुजरते देखा होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर इंजीनियरिंग के ऐसे नायाब नमूने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सड़कों को घर की छतों के ऊपर से गुजरते हुए देखा जा सकता है। यहां सबसे हैरान कर देने वाला नजारा ये है कि इन घरों के ऊपर बने सड़क पर गाड़ियां गुजरती दिख रही हैं।

घरों के छतों पर बने सड़कों पर दौड़ती गाड़ियां- India TV Hindi
घरों के छतों पर बने सड़कों पर दौड़ती गाड़ियां Image Source : SOCIAL MEDIA

वैसे तो आपने इंजीनियरिंग के तमाम नमूने देखे होंगे। जिन्हें देख हमें खुद की आंखों पर यकीन नहीं होता कि आखिर ऐसा भी कुछ संभव हो सकता है। हम जिस बारे में सोच तक नहीं पाते, वैसे-वैसे नमूने इंजीनियरिंग के जरिये तैयार हो रहे हैं। इंजीनियरिंग किस शीर्ष पर पहुंच गई है। अब आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि घरों के छतों पर सड़कें बनाई गई हैं और उन पर मोटर गाड़ियां धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इंजीनियरिंग के इस नायाब नमूने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।     

घर की छतों पर दौड़ती हैं गाड़ियां

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ रिहायशी बिल्डिंग के छतों पर चमचमाती हुईं सड़कें बनी हुई हैं। जिन पर तेजी से गाड़ियां दौड़े जा रही हैं। ये रिहायशी इमारतें हाईराइज़ अपार्टमेंट्स हैं। जिनके ठीक ऊपर ओवरब्रिज सड़कें बनी हुईं हैं। जहां फर्राटे भरती गाड़ियां दौड़ रही हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि इन इमारतों में कोई नहीं रहता होगा लेकिन ऐसा नहीं है। इन इमारतों में सैकड़ों परिवारों के लोग रहते हैं। ये नजारा देखने वाला हर इंसान यह देखकर हैरान है।

वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

वायरल हो रहा यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है। जिसे इंस्टाग्राम पर @itschina.baby नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- अगर छत पर गाड़ियां दौड़ती हैं तो ये लोग अपने कपड़े कहां सूखाते हैं। दूसरे ने लिखा- ऐसा सिर्फ चीन में ही मुमकिन हो सकता है। तीसरे ने लिखा- इनमें से पहले क्या बना था?   

ये भी पढ़ें:

'मेरे हसबैंड मुझे प्यार नहीं करते', बिल्ली की ज्यादा देखभाल करता था पति इसलिए महिला ने कर दिया केस

विशाल और ताकतवर हाथी ने दिखाया अपना किंग साइज दिल, समझदारी भरा ये Video जमकर हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।