1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाघ, शेर और कई ताकतवर जानवर भी बिल्लियों के सामने हो जाते हैं नतमस्तक, देखें वीडियो

बाघ, शेर और कई ताकतवर जानवर भी बिल्लियों के सामने हो जाते हैं नतमस्तक, देखें वीडियो

 Published : Mar 21, 2023 01:54 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 01:54 pm IST

कुछ वीडियोज इतने हैरान करने वाले होते हैं कि उन्हें कई बार देख लेते हैं। फिर भी यकीन नहीं होता है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

viral video cats - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : TWITTER

आप में से कई लोग बचपन से ही वाइल्ड लाइफ के वीडियो देखते आ रहे होंगे। एक जमाने मे हम टीवी पर देखा करते थे लेकिन समय के साथ हम मोबाइल पर आ गए हैं। हम सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जानवरों की लड़ाई के वीडियो देखते हैं। उनमें से कुछ वीडियोज इतने हैरान करने वाले होते हैं कि उन्हें कई बार देख लेते हैं। फिर भी यकीन नहीं होता है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिल्ली की हिम्मत को देख आप दंग हो जाएंगे। 

बाघ डर से हट जाता है पीछे

59 सेकेंड के इस वीडियो में एक बिल्ली ताकतवर जानवरों को इतना डराती है कि वे सभी डर जाते हैं। वीडियो में आप सबसे पहले देख सकते हैं कि पिंजरे के अंदर एक बाघ नजर आ रहा है। वहीं बाहर एक बिल्ली बैठी दिख रही है। पिंजरे में बंद बाघ बिल्ली के मुंह को छूने की कोशिश करता है लेकिन बिल्ली अपनी अटैकिंगमोड से बाघ को डरा देती है। इसके बाद एक दूसरी क्लिप है जिसमें एक सील और एक बिल्ली है। जिसमें सील बिल्ली के पास आने की कोशिश कर रही होती है तभी बिल्ली सील को थप्पड़ मार देती है। 

शेर को देती है चुनौती 
सील डर के मारे पानी में चली जाती है। तीसरे भाग में बिल्ली मगरमच्छ के साथ नजर आ रही है। उसके बाद बिल्ली और सांप के साथ लड़ती दिखाई देती है। आखिरी के दो वीडियो में वह एक शेर और एक भालू के साथ नजर आ रही हैं। बिल्ली इन सभी जानवरों को आसानी से डरा देती है।

वाकई बिल्लियां खतरनाक होती है
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बिल्लियां बहुत बहादुर होती हैं। वीडियो पर कई लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें ये देखकर यकीन नहीं हो रहा कि क्या सच में बिल्लियां ऐसी हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये बिल्लियां वाकई खतरनाक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।