1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा को यमराज जी से मिलने की कुछ ज्यादा ही जल्दी है, हरकत देख आप हो जाएंगे हैरान

चचा को यमराज जी से मिलने की कुछ ज्यादा ही जल्दी है, हरकत देख आप हो जाएंगे हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 05, 2025 08:51 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 08:51 pm IST

एक बंदे का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी हरकत देख आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : INSTAGRAM/SHRVNFITNESS

आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। हर किसी के पास स्मार्ट फोन है और उसमें डेटा की भी दिक्कत नहीं है तो लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो करते ही हैं। यहां तक कि बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और दिन में थोड़ा समय स्क्रोलिंग में बिताते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि हर दिन जितने भी वीडियो वायरल होते हैं, उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा पुश-अप कर रहा है। मगर वो आदमी पुश-अप किसी जिम या फिर अपने घर में नहीं कर रहा है बल्कि वो कार के ऊपर कर रहा है। वीडियो में नजर आता है कि बंदा चलती कार से बाहर निकला हुआ है और उसने दरवाजा खोलते हुए छत पर पहुंच गया है। अब उसका एक हाथ कार की छत पर, दूसरा हाथ कार के दरवाजे पर और दोनों पैर छत पर है। इसके बाद वो चलती कार पर ही पुश-अप कर रहा है। इसी कारण उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shrvnfitness नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रौला है मित्तर। दूसरे यूजर ने लिखा- कार चला कौन रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- 600 वाला प्री हिट कर गया वहीं कई सारे यूजर ने इमोजी के जरिए रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये पक्का इंजीनियरिंग स्टूडेंट होंगे! लड़कों ने किया ऐसा काम कि Video हुआ वायरल

इस फैशन को मैं क्या नाम दूं? बंदे की टी-शर्ट देख आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वायरल Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।