1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिमाग का दही करने फिर आ गए चाहत फतेह अली खान, इस बार बंद कमरे में लड़की संग रोमांस करते दिखे

दिमाग का दही करने फिर आ गए चाहत फतेह अली खान, इस बार बंद कमरे में लड़की संग रोमांस करते दिखे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 19, 2025 07:07 pm IST,  Updated : Apr 19, 2025 07:07 pm IST

चाहत फतेह अली खान अक्सर अपने अनोखे कंटेंट के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। क्रिकेट में बॉलिंग करने से लेकर नाच-गाना करते हुए उनके वीडियो पर लोग खूब मजे लेते हैं।

लड़की संग रोमांस करते दिखे चाहत फतेह अली खान- India TV Hindi
लड़की संग रोमांस करते दिखे चाहत फतेह अली खान Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक बार पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का नया वीडियो देखने को मिल रहा है। जहां वे बॉलीवुड गाना "चल छैया छैया" पर एक लड़की के साथ बंद कमरे में रोमांस करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चाहत फतेह अली खान शाहरुख खान की फिल्म "दिल से" के मशहूर गाने "चल छैया छैया" को अपने बेसुरे आवाज में गा रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने गाने को एक बंद कमरे में एक लड़की के साथ फिल्माया है। जहां वे एक बंद कमरे में एक लड़की के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं। चाहत फतेह अली खान अपने अनोखे अंदाज में इस गाने पर लड़की के साथ डांस करते दिख रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री बहुत ही मजेदार लग रही है।

यूजर्स ने वीडियो देख चाहत फतेह अली खान का उड़ाया मजाक

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। लोग वीडियो पर कमेंट कर मजेदार प्रतिक्रिया देते नजर आएं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बंदा फिर से दिमाग का दही करने आ गया। दूसरे ने लिखा- बद्दो बद्दी से उभरे ही नहीं थे अभी कि छैया छैया और आ गया। तीसरे ने लिखा- चचा का कॉन्फिडेंस लाजवाब है, यहीं एक चीज है जिससे वह सोशल मीडिया पर राज कर रहे हैं। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए चाहत फतेह अली खान का मजाक उड़ाया है तो वहीं कई लोगों ने उनके इस वीडियो को क्रिएटिव और मनोरंजक बताया है। इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर चाहत फतेह अली खान ने खुद अपने अकाउंट से शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 50 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 7 लाख लोगों ने लाइक किया है।  

मल्टी-टैलेंटेड पर्सनालिटी हैं चाहत फतेह अली खान

मालूम हो कि चाहत फतेह अली खान का असली नाम काशिफ राणा है। वे पाकिस्तान के लाहौर के रहने वाले हैं। "बदो बदी" ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया पर फेमस कर दिया था। चाहत फतेह अली खान अपने मजेदार अंदाज में गाने को लेकर सोशल मीडिया पर फेमस हुए थे। उनके डांस भी काफी मजेदार होते हैं। चाहत फतेह अली खान एक मल्टी-टैलेंटेड आदमी हैं। नाच-गाने के साथ-साथ वे क्रिकेट के प्लेयर भी रह चुके हैं। एक टीवी शो में उन्होंने खुद का म्यूजिक और एक्टिंग एकेडमी खोलने की बात कही थी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

'मम्मी ही ज्यादा बात करती थीं, कहती थीं बेटे से बात न करूं', दामाद के साथ भागने वाली सास की बेटी का Video आया सामने

घोड़े जैसी शक्ल वाली विशालकाय मछली को हाथ में लिए दिखे दो शख्स, वायरल फोटो देख लोगों के भी उड़े होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।