1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घोड़े जैसी शक्ल वाली विशालकाय मछली को हाथ में लिए दिखे दो शख्स, वायरल फोटो देख लोगों के भी उड़े होश

घोड़े जैसी शक्ल वाली विशालकाय मछली को हाथ में लिए दिखे दो शख्स, वायरल फोटो देख लोगों के भी उड़े होश

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 19, 2025 02:26 pm IST,  Updated : Apr 19, 2025 02:26 pm IST

तस्वीर में मछुआरे एक विशाल जीव को पकड़कर खड़े है और बड़ी उत्साहित दिख रहे हैं, लेकिन उनके चेहरों पर हल्का सा डर भी झलक रहा है। यह तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

हाथ में अजीबोगरीब मछली पकड़े दो मछुआरों की तस्वीर हुई वायरल- India TV Hindi
हाथ में अजीबोगरीब मछली पकड़े दो मछुआरों की तस्वीर हुई वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दो मछुआरे एक विशालकाय मछली को अपने हाथमें पकड़े नजर आ रहे हैं। घोड़े की शक्ल वाली इस डरावनी सी मछली को देख लोग हैरान रह गए और लोगों में वायरल तस्वीर को लेकर चर्चा होने लगी। इस जीव की लंबाई और अनोखी बनावट ने न सिर्फ लोगों को चौंकाया बल्कि इस सोच में भी डाल दिया कि ऐसी मछलियां जो पहले कभी नहीं देखी गईं, वे अब बाहर कहां से आ रही हैं। 

समुद्र से निकला विशालकाय और डरावना जीव

वायरल तस्वीर में दिख रहे दोनों मछुआरे एक नाव पर सवार हैं, और उनके हाथों में एक लंबा, सांप जैसा समुद्री जीव है, जिसका आगे मुंह वाला हिस्सा किसी घोड़े की तरह दिख रहा है। देखने से यह जीव करीब 15-16 फीट लंबा लग रहा है। इस समुद्री जीव का शरीर देखने में चमकदार और चिकना है, जबकि इसका सिर बहुत ही बड़ा और आंखें भयावह रूप से बाहर की ओर उभरी हुई हैं। लड़कों ने बताया कि उन्होंने इसे गहरे समुद्र में मछली पकड़ते समय पकड़ा था। रात के समय नाव पर रोशनी में इस जीव को देखकर वे खुद भी हैरान रह गए थे। इस जीव को पकड़ने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी तस्वीर खींची, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

क्या है यह जीव

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तस्वीर में दिख रहा यह जीव एक ओअरफिश (Oarfish) है। ओअरफिश एक दुर्लभ और रहस्यमयी समुद्री प्राणी है, जो आमतौर पर गहरे समुद्र में पाया जाता है। इसकी लंबाई 20 फीट तक हो सकती है, और इसका शरीर रिबन जैसा लंबा और पतला होता है। ओअरफिश की सबसे खास बात यह है कि यह सतह पर कम ही दिखाई देता है, और इसे अक्सर भूकंप या प्राकृतिक आपदाओं से जोड़कर देखा जाता है। जापान जैसे देशों में इसे "भूकंप मछली" भी कहा जाता है, क्योंकि माना जाता है कि यह प्राकृतिक आपदाओं से पहले सतह पर आता है। हालांकि, वैज्ञानिक इस धारणा को सिरे से खारिज करते हैं और कहते हैं कि ओअरफिश का सतह पर आना आमतौर पर बीमारी, चोट या समुद्री धाराओं के कारण होता है।

सोशल मीडिया पर मची सनसनी

तस्वीर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने इसे "समुद्र का राक्षस" कहकर डर जताया, तो कुछ ने इसे एक अनोखा और खूबसूरत प्राणी बताया। एक यूजर ने लिखा, "यह ओअरफिश है, इसे देखना सौभाग्य की बात है।" वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, "लगता है मछुआरों ने समुद्र की किसी प्राचीन कथा को जिंदा कर दिया!" इस तस्वीर ने लोगों के बीच समुद्र की गहराइयों और वहां रहने वाले रहस्यमयी जीवों को लेकर चर्चा छेड़ दी है। तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 14 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 86 हजार लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें:

ऐसी कौन सी औरत है जिसे ये हमेशा पता होता है कि उसका पति कहां है? इस वायरल पहेली का जवाब देना सबके बस की बात नहीं

घर पर बैठे बोर हो रहा था शख्स, डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लगा दी लड़की की फोटो, आशिकों की लग गई लाइन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।