1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्लास में झगड़ते स्टूडेंट्स को रोकने पहुंची टीचर, इसके बाद बच्चों ने किया कुछ ऐसा कि रोने लग गई मैम

क्लास में झगड़ते स्टूडेंट्स को रोकने पहुंची टीचर, इसके बाद बच्चों ने किया कुछ ऐसा कि रोने लग गई मैम

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 08, 2023 09:50 pm IST,  Updated : Nov 08, 2023 10:18 pm IST

एक महिला टीचर जैसे ही अपनी क्लास में पहुंचती है, वह देखती है कि कुछ बच्चे आपस में लड़ाई कर रहे हैं। इसके बाद वीडियो में जो नजारा दिखता है, उसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे।

Viral- India TV Hindi
बच्चों का सरप्राइज देख भावुक हो गई टीचर Image Source : SCREEN GRAB

हर किसी के जीवन में माता-पिता के बाद दूसरा स्थान टीचर का ही होता है। टीचर ही वह व्यक्ति होता है जो हम सभी के जीवन को सही रास्ते पर ले जाने में हमारी मदद करता है। वो कहते हैं कि मां-बाप के बाद एक टीचर ही वह शख्स होता है जिसे हमारी सफलता देखकर खुशी होती है। अब ऐसे में हमारी भी अपने टीचर्स के प्रति कुछ जिम्मेदारी बनती है। हमारा भी यह फर्ज़ होता है कि हम कुछ ऐसा करें कि हमारे टीचर हमेशा उस पल को याद रखें। ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में देखने को मिला।

स्टूडेंट्स ने टीचर को दिया सरप्राइज

सोशल मीडिया पर आजकल एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे की एक महिला टीचर अपनी क्लास में घूसती हैं, कुछ लड़कियां उन्हें बताती हैं कि वहां लड़के लड़ाई कर रहे हैं। बच्चों को लड़ता देख उनकी टीचर घबरा जाती हैं और फौरन उन्हें रोकने के लिए भागती हैं। जैसे ही वह बच्चों के पास पहुंचती हैं, बच्चें उन्हें ऐसा सरप्राइज देते हैं जो वह कभी नहीं भूल पाएंगी। दरअसल उस दिन उनका बर्थडे होता है। और अपने टीचर के इस खास दिन को बच्चें काफी विशेष बना देते हैं। ऐसा खास ट्रीटमेंट देखते ही उनकी आंखें नम हो जाती हैं और सभी बच्चे फिर उन्हें प्यार से गले लगा लेते हैं।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @aelzarka नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, बच्चों ने अपनी टीचर का बर्थडे मनाने के लिए लड़ाई का नाटक किया। बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 34 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इन बच्चों ने जिंदगी भर के लिए एक प्यारा सा लम्हा बना दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- काफी प्यारे बच्चे हैं।'

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

भाई ने कॉलेज प्रॉम्प के लिए Crush को भेजा प्रपोजल, फिर लड़की ने ऐसा किया मना कि सदियों तक रखेगा याद

गर्लफ्रेंड ने अपने माथे पर बॉयफ्रेंड के नाम का बनवाया टैटू, लोग बोले- 'हो गई पक्की रजिस्ट्री'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।