लड़का हो या लड़की, अपने क्रश से बात करना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। हर इंसान सोचता है कि क्रश से बात करूंगा तो वह मेरी बेइज्जती कर देगी। इसी डर की वजह से लोग अपने क्रश से बात नहीं कर पाते हैं और उसे बस दूर से देखकर ही मुस्कुराते रहते हैं। किसी-किसी मामले में यह डर बेबुनियाद होता है तो कुछ मामलों में यह डर सही साबित होता है। एक बंदे ने अपनी क्रश के साथ कॉलेज प्रॉम्प पर जाने के लिए उसे लेटर लिखा। लेकिन लड़की ने ऐसा रिप्लाई दिया जो उसकी रातों की नींद उड़ा देगा।
Related Stories
होशियारी भी काम नहीं आई
सोशल मीडिया पर आजकल एक लेटर काफी वायरल हो रहा है। ऐसा लेटर आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वायरल लेटर में एक लड़के ने अपनी क्रश से कॉलेज प्रॉम्प पर चलने के लिए पूछता है। इसके लिए वह लेटर में लिखता है, 'हेलो कैटी, तुम्हें पता है कि तुम मेरी क्रश हो। क्या तुम मेरे साथ प्रॉम्प के लिए चलोगी। तुम्हारो जो भी जवाब हो उसे सर्कल कर दो।'
इसके बाद शख्स ने जवाब के लिए Yes और Definitely Yes के दो ऑप्शन दिए हैं। शख्स ने अपना पूरा दिमाग लगाया है ताकि उसकी क्रश उससे इम्प्रेश हो जाए और उसको मना ना कर पाए। लेकिन उसकी क्रश उससे भी दो कदम आगे की निकलती है। लड़की ने लेटर में लिखे 'Know' में 'No' को मार्क करते हुए मना कर देती है।
देखिए वायरल पोस्ट
लोगों ने कैटी की तारीफ में क्या कहा?
इस वायरल पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PicturesFoIder नाम के पेज ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 5.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कैटी इसके लिए पहले से ही तैयार थी। दूसरे यूजर ने लिखा- कैटी काफी स्मार्ट है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई के लिए बुरा लगा।
ये भी पढ़ें-
गर्लफ्रेंड ने अपने माथे पर बॉयफ्रेंड के नाम का बनवाया टैटू, लोग बोले- 'हो गई पक्की रजिस्ट्री'
भोजपुरी गाने पर डांस का तड़का लगाकर लड़की हो गई वायरल, कमेंट्स में लोगों ने बताया अपने दिल का हाल