1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड ने अपने माथे पर बॉयफ्रेंड के नाम का बनवाया टैटू, लोग बोले- 'हो गई पक्की रजिस्ट्री'

गर्लफ्रेंड ने अपने माथे पर बॉयफ्रेंड के नाम का बनवाया टैटू, लोग बोले- 'हो गई पक्की रजिस्ट्री'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 08, 2023 08:01 pm IST,  Updated : Nov 08, 2023 08:01 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक कंटेंट क्रिएटर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल होने के पीछे का कारण भी बड़ा अजीब है। दरअसल इस लड़की ने अपने माथे पर अपने बॉयफ्रेंड के नाम का टैटू बनवा लिया है।

Viral- India TV Hindi
लड़की ने माथे पर BF के नाम का बनवाया टैटू Image Source : SCREEN GRAB

इस दुनिया में ऐसा कोई भी नहीं होगा जो अपने पार्टनर से प्यार ना करता है। हर कोई अपने पार्टनर से बेइंतहा प्यार करता है और समय-समय पर इंसान इसे अपने लाइफ पार्टनर के सामने जाहिर भी करता है। कोई सरप्राइज पार्टी देता है तो कोई रोमांटिक अंदाज में अपने प्यार को बयां करता है। कुछ लोग अपने पार्टनर के नाम का टैटू भी अपने शरीर पर गुदवाते हैं। ज्यादातर ये टैटू हाथ या फिर सीने पर होता है। लेकिन क्या कभी किसी ऐसे इंसान से मिले हैं जो अपने पार्टनर को प्यार दिखाने के लिए उसके नाम का टैटू अपने माथे पर बनवा ले।

किसने बनवाया ऐसा टैटू?

कंटेंट क्रिएटर एना स्टैन्स्कोवस्की नाम की लड़की ने एक अपने इंस्टाग्राम हैंडल ana_stanskovsky पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सबसे पहले आप देखेंगे कि उसके सिर पर नॉर्मल इंक से एक डिजाइन में उसके बॉयफ्रेंड का नाम केविन लिखा गया। इसके बाद टैटू बनाने वाले शख्स ने काले इंक से उस टैटू को परमानेंट बना दिया। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसे उसका पागलपन बताया। एक यूजर ने लिखा- वाव एक दिन तुम्हे पछतावा होगा।

यहां देखिए टैटू का वीडियो

हेटर को दिया ऐसा रिप्लाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टैटू का यह वीडियो काफी लोगों ने देखा, जिसके बाद कई लोगों ने इसे उसका पागलपन बताया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि तुम्हे एक दिन इसका पछतावा होगा। इस स्पेसिफिक यूजर को रिप्लाई देने के लिए एना ने एक और वीडियो शेयर किया। इस दूसरे वीडियो में महिला ने कहा कि, 'यह मेरा प्यार जाहिर करने का तरीका है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको उसे जताना पड़ेगा। अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपका नाम अपने चेहरे पर नहीं लिखवा सकती है तो मुझे नहीं लगता कि वह आपसे प्यार करती है।'

यहां देखिए दूसरा वीडियो

ये भी पढ़ें-

बहन ने अपने सगे भाई के बच्चे को दिया जन्म, कहा- 'जरूरत पड़ने पर फिर से करूंगी'

भोजपुरी गाने पर डांस का तड़का लगाकर लड़की हो गई वायरल, कमेंट्स में लोगों ने बताया अपने दिल का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।