1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सज धज कर दारू पार्टी करने पहुंची महिलाएं, Viral Video देखकर आपका भी हिल जाएगा दिमाग

सज धज कर दारू पार्टी करने पहुंची महिलाएं, Viral Video देखकर आपका भी हिल जाएगा दिमाग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 07, 2023 04:37 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 04:37 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जो आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। ऐसा नजारा आपने अपनी आंखों से पहले कभी नहीं देखा होगा जहां महिलाएं दारू के मजे उठाती हुई नजर आ रही हैं।

Viral- India TV Hindi
महिलाओं की किट्टी पार्टी! Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी हंसाने वाले वीडियो वायरल होते हैं तो कभी हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो देखने के बाद आपको गुस्सा भी आता होगा कि इस दुनिया में आखिर कैसे-कैसे लोग हैं? लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो में कुछ महिलाएं एक साथ बैठकर दावत कर रही हैं। मगर यह दावत नॉर्मल वाली नहीं है, बल्कि दारू वाली पार्टी है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह की बातें लिख रहे हैं।

बिरयानी के साथ दारू पार्टी

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब देखा जा रहा है और देखा भी क्यों ना जाए। ऐसा नजारा बार-बार देखने को थोड़ी मिलता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ महिलाएं पूरी तरह से सज-धज कर एक साथ बैठी हुई हैं। लेकिन हैरानी तब होती है जब उनके सामने दारू की बोतलें नजर आती हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाइन में कई महिलाएं बैठी हुई हैं और सभी के पास दारू की बोतल रखी हुई हैं। इतना ही नहीं साथ में खाने के लिए उन्हें बिरयानी भी परोसी जा रही है। वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

लोगों ने कह दी ये बात

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर besingle__ नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर खबर लिखे जाने तक इसे 4.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है। ऐसा अनोखा नजारा देखने के बाद हर कोई हैरा है। एक यूजर ने लिखा- हमारी छोरियां छोरों से कम है के? ये गजब की किट्टी पार्टी है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- हमें भी बुला लेते भाई।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

फ्री सीट का चक्कर बाबू भैय्या! बस में दो महिलाओं की हुई भयंकर लड़ाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Viral Video: गजब हैवी ड्राइवर हैं भाई साहब! 1 गाड़ी 4 सवारी, सब बैठे हैं बारी-बारी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।