1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे ये क्या हुआ! ब्वॉयफ्रेंड से महंगा गिफ्ट मिलते ही गर्लफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप, मगर कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है

अरे ये क्या हुआ! ब्वॉयफ्रेंड से महंगा गिफ्ट मिलते ही गर्लफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप, मगर कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 03, 2023 09:04 pm IST,  Updated : Nov 03, 2023 09:04 pm IST

सोशल मीडिया पर एक अजीब सा मामला सामने आया जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। लड़की के बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड ने उसे महंगा गिफ्ट दिया, लेकिन गर्लफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप कर लिया।

महंगा गिफ्ट मिलते ही लड़की ने क्यों किया ब्रेकअप?- India TV Hindi
महंगा गिफ्ट मिलते ही लड़की ने क्यों किया ब्रेकअप? Image Source : SOCIAL MEDIA

इंटरनेट पर आजकल एक ऐसा मामले देखने को मिला जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। दरअसल एक बंदे ने अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर उसे क्रूज का महंगा टिकट दिया। लेकिन लड़की खुश होने की जगह उल्टा नाराज हो गई और उसने उससे ब्रेकअप कर लिया। मामला जानने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उसका सपोर्ट भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

लड़की ने क्यों किया ब्रेकअप?

अक्टूबर में Reddit पर एक लड़की ने पोस्ट करते हुए बताया कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। लड़की ने पोस्ट में लिखा, 'मैंने उससे पूछा कि उसने मेरे लिए क्रूज का टिकट क्यों खरीदा, जब उसे पता है कि मैं समुद्र में बीमार पड़ जाती हूं। उसे यह भी पता था कि मैं पिछले कुछ महीनों से रेनफेयर फेस्टिवल की तैयारी कर रही हूं। इस बात पर उसने मुझसे कहा कि उसे हमेशा से क्रूज पसंद है।'

लड़की ने आगे लिखा कि, मुझे पता चला कि वह कितना मतलबी है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरा बर्थडे खराब हो जाएगा, मैं क्यो चाहती हूं या फिर मैं कितनी बीमार हो सकती हूं, उसे क्रूज पसंद है तो मुझे भी जाना चाहिए। मैंने इसके बाद उससे ब्रेकअप कर लिया। लड़की ने यह भी बताया कि वह ब्रेकअप को स्वीकार नहीं कर रहा है और उसे लगता है कि हमारे बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा।

लोगों ने किया सपोर्ट

लड़की ने Reddit पर u/Helpful-Minimum8496 नाम के अकाउंट से पोस्ट को शेयर किया था जो काफी जल्दी खूब वायरल हो गया। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कई लोग उस लड़की के सपोर्ट में आएं और कमेंट में अपनी बात रखी। एक यूजर ने लिखा- अगर लड़का न्यूट्रल होता तो लड़की को ऐसा करने की जरूरत नहीं होती। लड़के की बातों से पता चलता है कि वह मतलबी है। दूसरे यूजर ने लिखा- तो वह अभी भी आपकी पसंद को पीछे करते हुए अपनी इच्छाओं को प्राथमिकता दे रहा है। और वह ऐसा सोच रहा है कि आप उसके पीछे क्यों नहीं आ रही हैं, कितना मतलबी आदमी है।

ये भी पढ़ें-

एक लड़के के लिए दो लड़कियों ने काटा क्लेश, वायरल वीडियो पर लोग बोले- 'ब्वॉयफ्रेंड ने क्या किस्मत पाई है'

बंदे का अजीब 'Surname' देखते ही हिल गए अधिकारी, पासपोर्ट देने से किया इनकार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।