1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड की मां नहीं करती थी पसंद, उनके मरते ही शख्स ने तुरंत ही प्रेमिका को कर दिया प्रपोज

गर्लफ्रेंड की मां नहीं करती थी पसंद, उनके मरते ही शख्स ने तुरंत ही प्रेमिका को कर दिया प्रपोज

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 06, 2023 04:51 pm IST,  Updated : Sep 06, 2023 04:51 pm IST

एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना भारी पड़ गया। हुआ ये कि शख्स अपनी गर्लफ्रेंड की मां के मरते ही उसे प्रपोज कर दिया। जिसके बाद लड़की ने तुरंत ही शख्स के सिर पर चढ़े प्यार का भूत उतार दिया।

सांकेतिक तस्वीर।- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर। Image Source : SOCIAL MEDIA

एक लड़के के जीवन में सबसे यादगार पल वह होता है जब वह अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता है। वह अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए सही समय और अच्छे मौके की तलाश में रहता है। लेकिन एक शख्स ने बहुत ही गलत टाइम पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। जिसके बाद उसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। दरअसल, शख्स की गर्लफ्रेंड की मां की मौत हो गई थी और शख्स ने उसी दिन ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। शख्स का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड की मां उसे जरा भी पसंद नहीं करती थी। क्यों कि उन दोनों के बीच 5 साल का अंतर था। उसकी गर्लफ्रेंड की मां ये बिल्कुल नहीं चाहती थी कि वह शख्स उनकी बेटी को डेट करे।

Related Stories

गर्लफ्रेंड की मां को पसंद नहीं था शख्स

सब जानने के बाद भी शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में रहा। जैसे ही शख्स की गर्लफ्रेंड की मां मरी वैसे ही शख्स ने बिना देर किए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। दुखी दोस्तों और रिश्तेदारों के सामने शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना काफी महंगा पड़ गया। उसकी गर्लफ्रेंड उसके इस रवैये से गुस्सा हो गई और उसने उस शख्स का प्रपोजल ठुकरा दिया।

लड़की ने एक सेकेंड में उतार दिया प्यार का भूत

जिसके बाद शख्स ने अपनी इस दर्दभरी कहानी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर शेयर किया। उसने लिखा- मैं अपनी गर्लफ्रेंड को काफी समय से प्रपोज करने की सोच रहा था। लेकिन कभी ऐसा सही समय आया ही नहीं जब मैं उसे प्रपोज कर पाता। मैं हर वक्त रिंग जेब में लिए रहता था ताकि सही समय आने पर मैं उसे प्रपोज कर सकूं। मुझे पता था कि उसकी मां मुझे पसंद नहीं करती लेकिन वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी और वह अपने अंतिम दिनों में अपने परिवार वालों के साथ रह रही थी। जिस दिन उसकी मां मरी उसी दिन मैं अपनी गर्लफ्रेंड को अकेले में ले जेकर घुटने के बल बैठकर उसे प्रपोज कर दिया। मैंने उससे पूछा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी। इसके बाद लड़के ने बताया कि वह मेरे प्रपोजल से नाराज हो गई और उसने मेरे प्रपोजल को ठुकरा दिया। 

लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

लड़के की कहानी सुनकर लोग भी उस पर भड़क गए और उसे खरी-खोटी सुनाने लगे। लोगों ने कहा कि तुम्हारे अंदर जरा सा भी संवेदना नहीं है। कुछ लोगों ने लड़के को बहुत बड़ा बेवकूफ कहा। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि ऐसा लग रहा है कि तुमने अपनी गर्लफ्रेंड की मां के मरने का इंतजार किया और जैसे ही वह मर गई तुम खुशी से झूम उठे और अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिए।

ये भी पढ़ें:

Will you marry me...शख्स ने एयरपोर्ट पर फिल्मी अंदाज में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

MMS के बाद पाकिस्तानी टिकटॉकर हरीम शाह का एक और Video वायरल, इस बार ISI से मांगी मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।