1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाढ़ में घर से कुछ इस तरह निकला शख्स, Video देख लोग बोले- लगता है गर्लफ्रेंड घर पर अकेली है

बाढ़ में घर से कुछ इस तरह निकला शख्स, Video देख लोग बोले- लगता है गर्लफ्रेंड घर पर अकेली है

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 05, 2023 11:08 am IST,  Updated : Sep 05, 2023 11:08 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स बाढ़ से भरी सड़क पर साइकिल लेकर जाते हुए दिख रहा है। कुछ लोग शख्स को बेवकूफ कह रहे हैं तो कुछ लोगों जमकर उसके मजे ले रहे हैं।

भयंकर बाढ़ के बीच साइकिल से जाता हुआ शख्स।- India TV Hindi
भयंकर बाढ़ के बीच साइकिल से जाता हुआ शख्स। Image Source : SOCIAL MEDIA

इंटरनेट पर एक से एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ हंसाने वाले तो कुछ इमोशनल कर देने वाले। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने ऐसी हरकत की जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो इडालिया तूफान के तबाही मचाने के तुरंत बाद का है। वीडियो फ्लोरिडा के टाम्पा का बताया जा रहा है।

Related Stories

बाढ़ में घर से बाहर साइकिल लेकर निकला शख्स

वीडियो में शख्स भयंकर बाढ़ के बीच जो कर रहा है उसे देख सभी लोग हैरान रह गए और कमेंट कर उसे ट्रोल करने लगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाढ़ के बीच पानी भरे सड़क पर आराम से साइकिल चला रहा है। वह इस तरह से साइकिल चला रहा जैसे ये उसका रोज का काम है। मतलब पूरा शहर बाढ़ से डूबा हुआ है और ये भाई साहब साइकिल लेकर घर से निकल पड़े हैं मानो कोई जरूरी काम इनको करना है। अगर इन्होंने वह काम नहीं किया तो पूरे शहर में कोहराम मच जाएगा।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो को ट्विटर पर @policyscoop नाम के पेज से शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है- अधिकारियों की चेतावनियों के बावजूद, एक व्यक्ति आज सुबह 4 फीट से अधिक तूफ़ान के बीच बाढ़ में टेम्पा खाड़ी के आसपास अपनी साइकिल चलाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1.1 मिलियन लोगों ने देखा और 3 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने बाढ़ के बीच शख्स को साइकिल से बाहर निकलते देख कहा कि लगता है गर्लफ्रेंड घर पर अकेली है और ये भाई साहब उसी से मिलने के लिए उसके घर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Video: बाबर को छोड़ विराट की दिवानी निकली ये पाकिस्तानी लड़की, कहा- मैं यहां सिर्फ और सिर्फ...

कपल ने रेंट पर लिया होटल का रूम, फिर किया कुछ ऐसा काम जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।