हादसे कब और कैसे हो जाए इसकी यह कोई नहीं जानता। लोग अचानक से ही हादसे का शिकार हो जाते हैं और अपनी जान तक गवां देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जिसका वीडियो पास में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सहम जाएंगे।
Related Stories
दोस्त को बचाने के लिए शख्स किया ये काम
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने दोस्त के साथ अपनी दुकान का शटर गिरा रहा है। पास में ही खड़ा उसका दोस्त उसके दुकान बंद करने का इंतजार कर रहा है। शख्स जैसे ही दुकान का शटर गिराने लगता है वैसे ही उसे करंट लगता है जिसके बाद वह शटर से ही चिपक जाता है। पास में खड़ा दोस्त यह सब देखकर हक्का-बक्का रह जाता है। वह सबसे पहले तो अपने दोस्त को बचाने की कोशिश करता है। वह जैसे ही उसे हाथ लगाता है वैसे ही करंट का झटका उसे भी लगता है। ऐसे में उसे कुछ भी समझ में नहीं आया कि आखिर दोस्त को कैसे बचाया जाए। फिर उसने अपना दिमाग दौड़ाया और अपने गले में लटके गमछे को शख्स के गले में फंसाकर उसे खींचता है। जिसके बाद वह अपने दोस्त को बचा लेता।
वीडियो देख लोगों ने की शख्स की तारीफ
वीडियो को ट्विटर पर @TheFigen_ नाम की यूजर ने शेयर किया है और लिखा है- Bravo that's quick thinking! Man saved from electrocution! खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख लोगों ने लाइक किया है और 90 लाख लोगों ने देखा है। वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट कर शख्स को बहुत ही समझदार और बहादुर इंसान बताया।
ये भी पढ़ें:
सास ने बहु को गिफ्ट देकर कुछ ऐसा मांग लिया कि सुनकर ही शर्म आ जाए
ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाया था मोबाइल, पार्सल खोला तो निकला बम, फिर जो हुआ...