1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बाबर को छोड़ विराट की दिवानी निकली ये पाकिस्तानी लड़की, कहा- मैं यहां सिर्फ और सिर्फ...

Video: बाबर को छोड़ विराट की दिवानी निकली ये पाकिस्तानी लड़की, कहा- मैं यहां सिर्फ और सिर्फ...

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 04, 2023 08:50 am IST,  Updated : Sep 04, 2023 08:50 am IST

एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें लड़की विराट कोहली के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए दिख रही है।

वायरल पाकिस्तानी गर्ल- India TV Hindi
वायरल पाकिस्तानी गर्ल Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत-पाकिस्तान मैच हो और लोगों का अपने फेवरेट प्लेयर के लिए प्यार न देखने को मिले ये हो ही नहीं सकता। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें फैन्स का अलग लेवल का क्रेज देखने को मिलता है। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान से आई एक लड़की का भारत के लिए प्यार देखने को मिला।

Related Stories

"मैं यहां विराट कोहली को देखने आई थी"

दरअसल, Asia Cup 2023 के टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मैच देखने आई पाकिस्तान की एक लड़की ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए अपना प्यार जाहिर किया। वीडियो में लड़की बोल रही है कि विराट कोहली उसके पसंदीदा प्लेयर हैं और वह स्पेशली उनके लिए यह मैच देखने पाकिस्तान से भारत आई थी। ताकी वह उन्हें अपनी आंखों से देख सके। लड़की ने आगे कहा कि मैं चाहती थी कि विराट कोहली शतक लगाएं लेकिन मेरा दिल टूट गया। 

बाबर आजम या विराट?

जब लड़की से पूछा गया कि आप किसे सपोर्ट कर रही हैं? पाकिस्तान को या विराट कोहली को? इसके जवाब में लड़की ने कैमरे के सामने अपने दोनों गालों पर बनवाएं भारत और पाकिस्तान के टैटू को दिखाते हुए कहा कि वह दोनों देशों को सपोर्ट कर रही है। इसी बीच एक व्यक्ति टोकते हुए कहता है कि विराट को सपोर्ट कर रही हो? फिर लड़की बोलती है कि चचा पड़ोसियों से प्यार करना कोई गुनाह तो नहीं है न? इसके बाद लड़की से जब पूछा गया कि आपको बाबर आजम और विराट कोहली में से किसी एक को चुनना होगा तो आप किसे चुनेंगी? इसके जवाब में लड़की ने दिल का साइन बनाते हुए मुस्कुराया और कहा कि वह विराट कोहली को चुनेगी। हांलाकि मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था लेकिन लड़की का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने लड़की को भारत में ही रूक जाने को कहा

इस वीडियो को ट्विटर पर @mufaddal_vohra नाम के यूजर ने 3 सितंबर को शेयर किया था। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 मिलियन लोगों ने देखा और 28 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने पाकिस्तानी लड़की की खूबसूरती की खूब तारीफ की तो कई लोगों ने उसे भारत में ही रूक जाने के लिए कहा।   

ये भी पढ़ें:

विस्तारा एयरलाइन ने मेरी अंधी मां को लावारिस छोड़ दिया, सफाई कर्मचारी ने सुनी उनकी चीखें, बेटे की पोस्ट से हड़कंप

कपल ने रेंट पर लिया होटल का रूम, फिर किया कुछ ऐसा काम जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।