1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जबरन इस्लाम अपनाने के दबाव और बच्चियों के बढ़ते अपहरण से 30 हिंदू परिवारों ने छोड़ा पाकिस्तान, देखें वीडियो

जबरन इस्लाम अपनाने के दबाव और बच्चियों के बढ़ते अपहरण से 30 हिंदू परिवारों ने छोड़ा पाकिस्तान, देखें वीडियो

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 01, 2023 08:32 pm IST,  Updated : Sep 01, 2023 08:33 pm IST

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं का जीना मुश्किल हो गया है। उन्हें जबरन इस्लाम अपनाने को बाध्य किया जा रहा है। हिंदुओं की बेटियों का अपहरण और बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हिंदुओं पर पाकिस्तान में ढाए जा रहे इस अत्याचार पर वहां की सरकार और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इससे वह भारत वापसी कर रहे हैं।

पाकिस्तान से पलायन करते हिंदू परिवार।- India TV Hindi
पाकिस्तान से पलायन करते हिंदू परिवार। Image Source : FILE

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों पर जुल्म की सारी हदें पार कर दी गई हैं। कभी उनकी बच्चियों का अपहरण और बलात्कार किया जा रहा, तो कभी जबरन उनका धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कुबूल करवाया जा रहा, सैकड़ों हिंदू लड़कियों को जबरन इस्लाम कुबूल कराने के बाद उनका निकाह कराने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तानी हिंदुओं पर प्रताड़ना चरम पर है। इससे परेशान होकर 30 पाकिस्तानी हिंदू परिवारनों पाक छोड़ दिया है। वह ट्रेन के जरिये भारत आ गए हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में तकलीफ झेलने के बाद 30 हिंदू परिवार हमेशा के लिए पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए, जबकि अन्य परिवार भी पाकिस्तान छोड़ने की तैयारी में हैं। क्योंकि वे पाकिस्तान के हालातों से तंग आ चुके हैं। सिंध के जैकोबाबाद जिले में रोजाना हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन इस्लाम में धर्मांतरण के कारण हिंदू परिवारों को पाकिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पाकिस्तान की सरकार हिंदुओं पर जुल्म ढाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। मानवाधिकार संगठन भी हिंदुओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार की आवाज नहीं उठाते। इससे पाकिस्तान में हिंदुओं का जीना नर्क बन चुका है।

भारत दे रहा हिंदुओं को शरण

पाकिस्तान में रात-दिन जुल्म सहने से बाज आए पाकिस्तानी हिंदू लगातार भारत का रुख कर रहे हैं और यहां उन्हें शरण दी जा रही है। अभी कुछ दिन पहले करीब 17 हिंदू परिवार यूपी के चित्रकूट पहुंचे थे। उन सभी को भी सरकार ने शरण दी। साथ ही खाने-पीने और रहने का इंतजाम कराया। ऐसे शरणार्थियों के रोजगार में भी सत्यापन के बाद सरकार मदद कर रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान छोड़ने वाले परिवारों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन से फिक्स हुई पुतिन की मुलाकात, यूक्रेन से पश्चिम तक को लगा आघात

रूस ने अपना पक्ष नजरंदाज करने पर दी G20 घोषणापत्र रोकने की चेतावनी, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई ने सिर्फ भारत को दी ये छूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश