1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video Viral: ऑटो वाले भैया ने तो धूम मचा दी... जाम से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा दी गाड़ी

Video Viral: ऑटो वाले भैया ने तो धूम मचा दी... जाम से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा दी गाड़ी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 05, 2023 05:21 pm IST,  Updated : Sep 05, 2023 05:21 pm IST

दिल्ली में एक शख्स ने जाम से बचने के लिए एक अलग ही कारनामा कर दिखाया। उस इंसान ने अपने ऑटो को सीधे फुटओवर ब्रिज पर ही चढ़ा दिया। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

जाम से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा दी गाड़ी- India TV Hindi
जाम से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा दी गाड़ी Image Source : SOCIAL MEDIA

हर रोज हमें सोशल मीडिया पर अजीब कारनामों के वीडियो मिलते ही रहते हैं। कुछ वीडियो देखकर हंसी आ जाती है तो कुछ हमें ही हैरान कर देते हैं। आजकल कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि इस भाई को इतनी जल्दी क्यों है? दरअसल वायरल वीडियो में एक ऑटो वाले ने अपने ऑटो को ट्रैफिक से बचने के लिए फुटओवर ब्रिज पर लेकर चला गया। अब इसका ये वीडियो सोशल मीडिाय पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने ऑटो को फुटओवर ब्रिज पर लेकर जाने के लिए उसकी सीढ़ियों पर ऑटो को चढ़ा देता है। जब शख्स थोड़ा आगे चला जाता है तब एक दूसरा शख्स जो ऑटो के पीछे भाग रहा होता है, उसमें बैठ जाता है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि दिल्ली के हमदर्द नगर इलाके में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक ऑटोरिक्शा चालक ने भीड़भाड़ वाले फुट-ओवर ब्रिज पर अपना ऑटो चलाया। पुलिस ने मामले में ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @sarcasticschool_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देखा है और 9 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इसे देखने के बाद लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी बात रखी है। एक यूजर ने लिखा- ये ड्राइवर सीधे साउथ की फिल्मों से आया है। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि- धूम 3 का डिलीट किया हुआ सीन है।

यहां देखे वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

Will you marry me...शख्स ने एयरपोर्ट पर फिल्मी अंदाज में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

Teacher's day मना रहे छात्र पर भड़क गए गुरुजी, दिया ऐसा आशीर्वाद कि जीवन भर याद रहेगा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।