1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Teacher's day मना रहे छात्र पर भड़क गए गुरुजी, दिया ऐसा आशीर्वाद कि जीवन भर याद रहेगा

Teacher's day मना रहे छात्र पर भड़क गए गुरुजी, दिया ऐसा आशीर्वाद कि जीवन भर याद रहेगा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 05, 2023 02:13 pm IST,  Updated : Sep 05, 2023 03:27 pm IST

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्र अपने टीचर्स डे के मौके पर अपने टीचर के साथ ऐसी हरकत कर दी कि शिक्षक छात्र पर गुस्सा गए।

स्कूल में चल रहा था टीचर्स डे का सेलिब्रेशन।- India TV Hindi
स्कूल में चल रहा था टीचर्स डे का सेलिब्रेशन। Image Source : SOCIAL MEDIA

आज यानी 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। हर साल बच्चे अपने टीचर्स के लिए इस दिन को स्पेशल बनाते हैं। कई बच्चे ऐसे होते हैं जो अपने टीचर को खुश करने के लिए कुछ भी करते हैं ताकि एग्जाम में उनके अच्छे नंबर्स आ सके। ऐसे ही एक छात्र अपने टीचर को खुश करने के लिए टीचर्स डे पर कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसके बाद गुरु जी खुश होने की जगह गुस्से से तिलमिला गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

टीचर्स डे पर हो गई धुनाई

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूल के हॉल में कुछ बच्चे अपने टीचर के साथ टीचर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान टीचर कुर्सी पर आराम से बैठे हुए हैं और बच्चों का अभीवादन स्वीकार कर रहे हैं। तभी एक छात्र फोम स्प्रे करने लगता है। स्प्रे टीचर के सिर से लेकर उनके चेहरे तक लग जाता है और उनका मुंह बिल्कुल सफेद हो जाता है। जिसके बाद उस टीचर को छात्र पर गुस्सा आ जाता है। फिर क्या था टीचर्स डे के मौके पर गुरुजी ने छात्र को पकड़कर अपना आशिर्वाद दे दिया। गुरुजी ने छात्र को पकड़ा और जमकर उसकी धुनाई कर दी। 

लोगों ने कमेंट कर लिए छात्र के मजे

इस वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को 86 हजार लोगों ने देखा है। साथ ही कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मिल गई भाई को शाबाशी। दूसरे ने लिखा- बच्चे खूब मस्ती कर रहे हैं। तीसरे ने लिखा- और भाई आ गया स्वाद जबकि कई लोगों ने कहा कि यह तो गुरुजी का आशीर्वाद है। 

ये भी पढ़ें:

MMS के बाद पाकिस्तानी टिकटॉकर हरीम शाह का एक और Video वायरल, इस बार ISI से मांगी मदद

बाढ़ में घर से कुछ इस तरह निकला शख्स, Video देख लोग बोले- लगता है गर्लफ्रेंड घर पर अकेली है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।