1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदे का अजीब 'Surname' देखते ही हिल गए अधिकारी, पासपोर्ट देने से किया इनकार

बंदे का अजीब 'Surname' देखते ही हिल गए अधिकारी, पासपोर्ट देने से किया इनकार

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 03, 2023 04:57 pm IST,  Updated : Nov 03, 2023 04:57 pm IST

अनोखा नाम रखने की चाहत में बंदे ने कुछ साल पहले अपना नाम बदल लिया। मगर उसका यह फैसला उस पर तब भारी पड़ा जब इस कारण उसको पासपोर्ट देने से मना कर दिया गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
अजीब सरनेम की वजह से नहीं मिला पासपोर्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल हर कोई चाहता है कि उसका नाम थोड़ा अनोखा और कुल लगे। इसलिए मां-बाप द्वारा रखे नाम को भी कुछ लोग बदल लेते हैं। हालांकि यह बदलाव सिर्फ सोशल मीडिया पर होता है, उनके डॉक्यूमेंट्स में वही पुराना नाम रहता है। इंग्लैंड के कॉर्नवाल में रहने वाले एक व्यक्ति को भी अपने नाम से दिक्कत थी। इस वजह से उसने भी अपना नाम बदल लिया। लेकिन उसने सोशल मीडिया साइट्स पर नहीं बल्कि अपने डॉक्यूमेंट्स में ही नाम बदलवा लिया। लेकिन उसका यह फैसला उसके लिए मुसीबत हो गई। दरअसल जब उसने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया, तब उसका सरनेम देखने के बाद अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया।

क्या हुआ बंदे के साथ?

केनी जिसका सरनेम केनार्ड था, उसने 2016 में अपने नाम को बदलकर थोड़ा मजाकिया और अनोखा करने का सोचा। इसके बाद उसने अपना नाम बदलवा लिया और एक ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा लिया। इसके बाद जब 2019 में उसका पासपोर्ट एक्सपायर हुआ, उसने नए पासपोर्ट के लिए एप्लीकेशन दिया। मगर उसका अजीब सा सरनेम देखने के बाद एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया गया। इसके पीछे कारण दिया गया कि यह अपराध का कारण बन सकता है।

सरनेम में ऐसा क्या था?

अब आप सभी सोच रहे होंगे कि आखिर इस बंदे ने अपना सरनेम ऐसा क्या ही करवा लिया कि उसे पासपोर्ट देने से मना कर दिया गया। केनी ने 2019 में एक मीडिया हाउस को बताया कि, 'मैंने कुछ साल पहले अपना नाम बदलकर फू-केनार्ड रखने का फैसला लिया था।'

उसने आगे बताया कि, जब मुझे ड्राइविंग लाइसेंस मिल गया तो पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से क्या ही फर्क पड़ेगा। लेकिन मैं कितना पागल था, उन्होंने मुझे मना कर दिया क्योंकि मेरा नाम आपत्तिजनक या फिर अश्लील हो सकता था।

बंदे ने दर्ज की शिकायत

शख्स ने बताया कि, मैंने इसके खिलाफ उनके ऑफिस में एक शिकायत पत्र लिखा, जिसके बावजूद उन्होंने अपने फैसला नहीं बदला। मैंने दोबारा शिकायत किया, तब भी फैसला नहीं बदला। मुझे जानकारी मिली कि, मना करना उनके अधिकार क्षेत्र में है।

ये भी पढ़ें-

इस फेमस मीम पर यशराज मुखाते ने बना डाला गाना, सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

दिल्ली मेट्रो को न्यूयॉर्क दे रहा है पूरी टक्कर, चलती ट्रेन में बंदे ने सोने के लिए किया तगड़ा जुगाड़

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।