1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो को न्यूयॉर्क दे रहा है पूरी टक्कर, चलती ट्रेन में बंदे ने सोने के लिए किया तगड़ा जुगाड़

दिल्ली मेट्रो को न्यूयॉर्क दे रहा है पूरी टक्कर, चलती ट्रेन में बंदे ने सोने के लिए किया तगड़ा जुगाड़

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 02, 2023 11:46 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 11:46 pm IST

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि चलती मेट्रो रेल में एक शख्स ने दो पोल के बीच एक कपड़े को बांध कर उस पर मजे से सो रहा है। कोच में मौजूद बाकी लोग उसका वीडियो बना रहे हैं।

Viral- India TV Hindi
सोने के लिए शख्स ने किया कुछ ऐसा बंदोबस्त Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के कई वायरल वीडियो आपने आज तक देख लिए होंगे। किसी वीडियो में लड़की मेट्रो में डांस करती हुई दिख रही होगी तो किसी वीडियो में कपल फेमस होने के लिए अश्लील हरकत करते हुए नजर आए होंगे। किसी मेट्रो में फैशन शो का आयोजन हो रहा है तो किसी मेट्रो में लोग पुश अप लगाते हुए नजर आ रहे होंगे। लेकिन यह सब देखने के बाद आप सोच रहे हैं कि ऐसा सिर्फ दिल्ली के मेट्रो में होता है तो गलत हैं आप। न्यूयॉर्क मेट्रो इस मामले में बिल्कुल भी पीछे नहीं है।

मेट्रो में सोने के लिए तगड़ा जुगाड़

ऐसा कई बार होता है कि ट्रेन में खचाखच भीड़ की वजह से लोगों को बैठने के लिए जगह नहीं मिलता है। लेकिन ऐसे में भी कुछ लोग अपना दिमाग भिड़ाते हैं और सोने के लिए जुगाड़ बना लेते हैं। इंडियन रेल के ऐसे कई वीडियो अब तक वायरल हुए हैं। लेकिन अब न्यूयॉर्क मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कोच के दो पोलों में कपड़ा बांधकर उसपर लेटा हुआ है और मजे से अपनी नींद पूरी कर रहा है। मेट्रो में मौजूद दूसरे लोग ऐसा देखकर हैरान हो गए और उसका वीडियो बनाने लगे। इन्हीं में किसी एक शक्स ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर newyork__only नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा है। मैं खुद यह देखूंगा तो मानूंगा लेकिन मुझे ऐसी बकवास चीज देखने के मन नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा लंदन में क्यों नहीं होता है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- उसने पैसे दिया है, उसने आराम करने दो।

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

और बनो हैलोवीन! डरावना दिखने के लिए महिला ने चेहरे पर लगाया टेम्पररी टैटू, लेकिन फिर...

गोरी और पतली लड़कियों को ही इस एयरलाइंस में मिलती थी नौकरी, कोर्ट में पहुंच गया मामला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।