आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप एक मीम काफी देख रहे होंगे। 'Just looking like a Wow', ये पढ़ते ही सब याद आ गया होगा। बड़े से बड़े अभिनेता इस डायलॉग पर लिप्सिंग करते हुए वीडियो बना रहे हैं। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद रणवीर सिंह ने मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा के उद्घाटन प्रोग्राम में नीता अंबानी की तारीफ करने के लिए 'बिल्कुल वाव' का इस्तेमाल किया। यह डायलॉग इतना फेमस हो गया कि अब यशराज मुखाते ने इस डायलॉग को गाने का रूप दे दिया। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।
Related Stories
यशराज मुखाते का नया गाना
यशराज मुखाते एक म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले अनोखे डायलॉग को गाने का रूप देते रहते हैं। उनका गाना लोग काफी पसंद भी करते हैं। अभी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर सूट बेचने वाली एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें वह सूट के रंगों की तारीफ करते हुए बार- बार, 'सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुक लाइक ए वाव' बोलती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि इस पर यशराज मुखाते ने गाना बना दिया। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप खुद सुनिए उनका यह नया गाना।
लोगों ने की खूब तारीफ
यशराज मुखाते ने यह नया गाना 26 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया जिसे खबर लिखे जाने तक 6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोग उनकी तारीफ खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इस साल शादी में अगर यह नया गाना नहीं बजा तो मैं नहीं जाऊंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- इसका वाइब WOW है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस समय यह मेरा फेवरेट गाना है।
यहां सुनिए उनका नया गाना
ये भी पढ़ें-
उबर में ड्राइवर है शख्स, लगी ऐसी लॉटरी; रातोंरात बदल गई पूरी किस्मत