Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. उबर में ड्राइवर है शख्स, लगी ऐसी लॉटरी; रातोंरात बदल गई पूरी किस्मत

उबर में ड्राइवर है शख्स, लगी ऐसी लॉटरी; रातोंरात बदल गई पूरी किस्मत

Edited By: Amar Deep Published : Nov 03, 2023 01:13 pm IST, Updated : Nov 03, 2023 01:50 pm IST

अमेरिका के वाशिंगटन में एक उबर ड्राइवर की लॉटरी लगी है। ड्राइवर ने 91 लाख से अधिक रुपये की लॉटरी जीती है। बता दें कि शिफ्ट शुरू होने से पहले गाड़ी में गैस भराते समय ड्राइवर ने टिकट खरीदा था।

प्रतीकात्मक तस्वीर।- India TV Hindi
Image Source : AP प्रतीकात्मक तस्वीर।

वाशिंगटन: जीवन में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं, जो आपकी दशा-दिशा को पूरी तरह से बदल कर रख देते हैं।  किस्मत कब आपके लिए अपने दरवाजे खोल दे ये कहा नहीं जा सकता, इसलिए अपनी किस्मत पर पूरा भरोसा करना चाहिए। ऐसा ही एक करिश्मा अमेरिका के एक उबर ड्राइवर के साथ भी हुआ। टैक्सी या कैब चलाना आसान नहीं है। कई घंटों तक धैर्य बनाए रखते हुए काम करना पड़ता है, लोगों की सुननी पड़ती है और पैसे सीमित ही मिलते हैं। काम के बीच में थकान होने या भूख लगने पर भी ब्रेक लेने का मतलब है उतने देर 1 पैसे की भी कमाई न होना।

आखों पर नहीं हुआ भरोसा

इन सबके बावजूद वाशिंगटन में एक उबर ड्राइवर को भी अपनी आंखों पर तब भरोसा नहीं हो पा रहा था जब उसे मोबाइल पर 1 लाख 10 हजार डॉलर की लॉटरी लगने की जानकारी मिली। बता दें कि भारतीय रुपये में अभी 1 लाख 10 हजार डॉलर का मतलब, तकरीबन 91 लाख 57 हजार रुपये से अधिक होंगे।

गैस भराते समय खरीदा था टिकट

दरअसल, अमेरिका के वाशिंगटन में उबर का ड्राइवर अपनी शिफ्ट से पहले कार में गैस भराने के लिए रुका था। यहीं पर उसने लॉटरी खरीदी, जिसमें उसने 1 लाख 10 हजार डॉलर जीते हैं। लॉटरी जीतने वाले उबर ड्राइवर ने लॉटरी अधिकारियों को बताया कि वह शिफ्ट से पहले अपनी गाड़ी में गैस भरा रहा था, तभी उसने यह टिकट खरीदा था। उबर ड्राइवर ने टिकट खरीदने के लिए अपने नंबरों का प्रयोग किया था। शाम को उसे पता चला कि उसने लॉटरी में 1 लाख 10 हजार डॉलर जीते हैं। लॉटरी जीतने वाले उबर ड्राइवर ने बताया कि इस पुरस्कार राशि का उपयोग वह अपने दो बच्चों को रात्रिभोज पर ले जाने, अपना कर्ज चुकाने और पारिवार के साथ छुट्टियां बिताने पर खर्च करेगा।

यह भी पढ़ें

 दिल्ली मेट्रो को न्यूयॉर्क दे रहा है पूरी टक्कर, चलती ट्रेन में बंदे ने सोने के लिए किया तगड़ा जुगाड़  

और बनो हैलोवीन! डरावना दिखने के लिए महिला ने चेहरे पर लगाया टेम्पररी टैटू, लेकिन फिर...

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement