1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति की याद में लड़की ने किया रुला देने वाला डांस, पर लोगों ने क्यों कहा- 'प्लीज दोबारा ऐसा मत करना'

पति की याद में लड़की ने किया रुला देने वाला डांस, पर लोगों ने क्यों कहा- 'प्लीज दोबारा ऐसा मत करना'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 07, 2023 05:54 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 05:54 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक लड़की के डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कहा- बहुत अच्छा डांस है, बस आज के बाद कभी मत करना।

Viral- India TV Hindi
पति की याद में लड़की ने किया दर्द भरा डांस Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी दिल्ली मेट्रो में लोग लड़ाई करते हुए नजर आते हैं तो कभी बस में फ्री सीट के लिए लोग एक दूसरे से मारपीट करने पर उतर जाते हैं। कभी-कभी लड़कियों के डांस का भी वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होता है। ऐसे वीडियो देखने के बाद लोग अपना आपा खो देते हैं और जमकर खरी खोटी सुनाते हैं। अभी भी कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिमाग खराब कर सकता है।

दीदी ने किया दर्दनाक डांस

आजकल सोशल मीडिया पर एक दीदी काफी चर्चा में बनी हुई है। वीडियो में लड़की अपने पति की तस्वीर के आगे दर्दनाक डांस करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीवार पर एक तस्वीर लटकी हुई है जिसपर माला भी लगाया गया है। उसी तस्वीर के आगे लड़की 'तू नहीं तो ये रुत, ये हवा क्या करूं' गाने पर अपना डांस करते हुए अपना दर्द बयां करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में लड़की का डांस देखने के बाद लोगों ने उसे दोबार डांस ना करने की सलाह दे डाली।

लोगों ने कह दी ये बात

लड़की के दर्दभरा डांस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर मिहिर झा नाम के शख्स ने अपने अकाउंट (@MihirkJha) से शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- बेचारा घर के लिए काम करते-करते मर गया और इधर उसकी फोटो के सामने रील्स बनाए जा रहे हैं, यही जिंदगी है। बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पता नहीं ये आदमी मरा भी है या रील बनाने के लिए इसने मरा घोषित कर दिया। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इसी की वजह से दिल्ली में भूकंप आया होगा।

यहां देखिए वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

सज धज कर दारू पार्टी करने पहुंची महिलाएं, Viral Video देखकर आपका भी हिल जाएगा दिमाग

फ्री सीट का चक्कर बाबू भैय्या! बस में दो महिलाओं की हुई भयंकर लड़ाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।