सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो लोगों को डरा या चौंका देते हैं। वहीं कुछ वीडियो देखकर काफी अच्छा फील होने लगता है और जीवन में मोटिवेशन आता है। हर टाइप के इंट्रेस्ट के हिसाब से सोशल मीडिया पर वीडियो उपलब्ध हैं। अगर आप जिम के शौकीन हैं तो आप जिम वाले वीडियो देख सकते हैं। आप कॉमेडी वीडियो भी देख सकते हैं। हमारे पास भी एक वीडियो आया है। ये वीडियो एक जिम से जुड़ा हुआ है, जिसे देखकर यकीकनन आप दंग रह जाएंगे। दरअसल यह वीडियो एक बुजुर्ग शख्स का है।
Related Stories
वायरल हो रहा बुजुर्ग का वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरीक से बुजुर्ग शख्स जिम में अपना पसीना बहा रहे होते हैं। बुजुर्ग की आयु 70 साल बताई जा रही है। लेकिन शरीर की एनर्जी कमाल की है। उनकों वहां वर्कआउट करता देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को छपरा जिला नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है। यह वीडियो 27 सेकेंड का है। बुजुर्ग व्यक्ति के वर्कआउट वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
70 साल की उम्र में कमाल का वर्कआउट
वीडियो पर कोई वर्कआउट कर रहे बुजुर्ग की कोई तारीफ कर रहा है तो कोई हंसी-मजाक कर रहा हैं। बता दें कि इस वीडियों को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और काफी व्यूज इसे मिल चुके हैं। यह वीडियो अब भी वायरल हो रहा है। बुजुर्ग की स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि बुजुर्ग इतने कमाल का वर्कआउट कर पाएंगे, लेकिन उनके शरीर की ऊर्जा किसी 30 साल के लड़के जैसी है और वो बिना थके हुए आराम से वर्कआउट करते हैं और बॉडी बनाने में लगे हुए। यह वीडियो देखकर लोगों को मोटिवेशन भी फील हो रहा है। लोग इस वीडियो के नीचे तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।