1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: कांग्रेस विधायक ने मंच पर अपनी पत्नी को दी थी फ्लाइंग किस, गलत दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

Fact Check: कांग्रेस विधायक ने मंच पर अपनी पत्नी को दी थी फ्लाइंग किस, गलत दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

 Published : Nov 05, 2023 02:36 pm IST,  Updated : Nov 05, 2023 02:36 pm IST

कांग्रेस के एक विधायक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मंच पर एक महिला नेता को फ्लाइंग किस देते गपए दिख रहे हैं। इस वीडियो का जब हमने फैक्ट चेक किया तो पाया कि वीडियो साल 2022 का है और मंच पर मौजूद महिला नेता कांग्रेस विधायक की पत्नी हैं।

fact check- India TV Hindi
कांग्रेस विधायक के फ्लाइंग किस करने वाले वीडियो का फैक्ट चेक Image Source : INDIA TV

India TV Fact Check: सोशल मीडिया पर कांग्रेस के एक विधायक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला से जोर-जोर से हाथ मिलाते हुए और फ्लाइंग किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी में एक नई महिला सदस्य का अभद्र तरीके से स्वागत किया। जब हमने इस वीडियो का फैक्ट चेक किया तो पाया कि ये वीडियो एक साल पुराना है और कांग्रेस विधायक ने जिस महिला नेता को फ्लाइंग किस दी थी, वह उनकी पत्नी हैं।

क्या हो रहा वायरल?

दरअसल, फेसबुक पर Atul Parashar नाम के एक यूजर ने 3 नवंबर 2023 को ये वीडियो शेयर किया था। 30 सेकेंड के इस वीडियो के साथ कैप्शन में तंज भऊरे लहजे में लिखा है, "वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूरे सम्मान के साथ महिला का कांग्रेस सदस्य के रूप में स्वागत करते हुए" (कैप्शन को जस का तस लिखा गया है)

fact check
Image Source : SCREENSHOT फेसबुक पर वायरल हुआ कांग्रेस नेता का ये वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक नेता मंच पर खड़ी महिला को माला पहनाते और उनका हाथ पकड़कर उनसे हाथ मिलाते है। इसके बाद नेता खुशी जाहिर करते हुए मंच से फ्लाइंग किस देते हैं। इसके बाद महिला नेता की ओर भी फ्लाइंग किस करते हैं। इसी वीडियो को एक जैसे कैप्शन के साथ @Narasim18037507 यूजर नाम के अकाउंट से भी X पर शेयर किया गया है।

इंडिया टीवी ने की पड़ताल

हमने सबसे पहले इस वीडियो के कुछ कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। गगूल सर्च रिजल्ट के दौरान हमें India Posts की एक खबर मिली। इस खबर में इस पूरे वाकये के बारे में रिपोर्ट किया गया था। इस खबर की हैडलाइन में लिखा था- Congress MLA Taraprasad Bahinipati gave a flying kiss to his wife in a gathering (कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने भरी सभा में अपनी पत्नी को फ्लाइंग किस दी) ये खबर 09 जनवरी 2023 को पब्लिश की गई थी। 

fact check
Image Source : SCREENSHOT India Posts की खबर से पता चली असली घटना

India Posts की इस खबर में लिखा है, "ओडिशा की जयपुर सीट से कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस वीडियो की चर्चा चारों तरफ हो रही है। दरअसल, ओडिशा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपति ने अपनी पत्नी मीनाखी बाहिनीपति को फ्लाइंग किस दिया। जो कैमरे में कैद हो गया है और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।"

हमें मिला असली वीडियो

इतना ही नहीं इस वाकये का हमें असली वीडियो भी मिला जो कि News 18 Odia के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। यहां ये वीडियो 29 दिसंबर 2022 को अपलोड किया गया था। इसकी हैडलाइन भी उड़िया भाषा में लिखी हुई थी। इसे ट्रांसलेट करने पर समझ आया कि उसमे लिखा है, "पति ताराप्रसाद वाहिनी ने मंच से फ्लाइंग किस किया" अब साफ हो चुका था कि ये वीडियो साल 2022 का है। साथ ही जो विधायक महिला नेता को फ्लाइंग किस कर रहे हैं, वह उनके पति हैं। इस वीडियो को कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद वाहिनी ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर 28 दिसंबर 2022 को शेयर किया था।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

जब हमने इस वीडयो का फैक्ट चेक किया तो पता चला कि ये साल 2022 का वीडियो है। इसमें कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद वाहिनी ने मंच पर अपनी ही पत्नी को फ्लाइंग किस दिया था।

ये भी पढ़ें-

Fact Check: सचिन पायलट के नामांकन की नहीं है ये तस्वीर, कुछ और ही निकली सच्चाई

Fact Check: केशव प्रसाद मौर्य ने नहीं की पीएम मोदी की आलोचना, एडिटेड है वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।