1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ओणम के लिए बच्चों ने बड़ी मेहनत से बनाया था पूक्कलम, पैरों से कर दिया खराब, Video Viral

ओणम के लिए बच्चों ने बड़ी मेहनत से बनाया था पूक्कलम, पैरों से कर दिया खराब, Video Viral

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 24, 2024 11:22 am IST,  Updated : Sep 24, 2024 11:22 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखन के बाद आपको भी गुस्सा आने लगेगा। दरअसल कुछ बच्चों ने सोसाइटी के कॉमन एरिया में सुंदर सा पूक्कलम बनाया था जिसे एक महिला ने खराब कर दिया।

Screen Grab- India TV Hindi
महिला ने बच्चों द्वारा बनाया हुआ पूक्कलम किया खराब Image Source : SOCIAL MEDIA

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खूब खींच रहा है। वीडियो के वायरल होने का कारण एक महिला का व्यवहार और उसकी हरकत है। दरअसल कुछ बच्चों ने अपनी सोसाइटी के एक कॉमन एरिया में पूक्कलम बनाया था। पूक्कलम एक खूबसूरत डिजाइन होता है जिसे ओणम के लिए फूलों द्वारा बनाया जाता है। महिला ने उस पूक्कलम को देखने के बाद बहस शुरू कर दिया कि इसे कॉमन एरिया में क्या बनाया गया और फिर उसने जो किया, उसे देखने के बाद आपको भी गुस्सा आ जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि महिला अपने हाउसिंग सोसाइटी में रहने वालों से बहस कर रही है और कॉमन एरिया में डिज़ाइन किए गए फूलों की सजावट के पीछे का कारण पूछ रही है। एक शख्स ने उसे समझाया कि लॉबी हर किसी के लिए है और वो किसी व्यक्तिगत अपार्टमेंट से संबंधित नहीं है। इसके बाद उसने बहस तेज कर दी और पूक्कलम पर पैर रख दिया। इतना ही नहीं इसके बाद महिला ने अपने पैरों से उस खूबसूरत पूक्कलम को खराब कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स हैंडल पर @karnatakaportf नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह वाकई बेशर्मी भरा व्यवहार था। बेंगलुरु के मोनार्क सेरेनिटी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स की निवासी सिमी नायर ने जानबूझकर बच्चों द्वारा ओणम मनाने के लिए कॉमन एरिया में बनाए गए पूकलम को खराब कर दिया। यह हरकत न केवल बच्चों के प्रयासों और परंपराओं प्रति सम्मान की कमी को दर्शाता है बल्कि समुदाय की भावना को भी कमजोर करता है जिसे ओणम जैसे आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाता है।'

लोगों ने कैसे रिएक्ट किया?

इस पोस्ट को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- उसे और उसके परिवार को पूरे सोसाइटी में बैन कर देना चाहिए उसकी इस हरकत के लिए। दूसरे यूजर ने लिखा- अपार्टेमेंट वाले क्या कर रहे हैं, उन्हें इस महिला के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- ये शर्मनाक हरकत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- टिप्पणी करने से पहले दूसरे पक्ष की भी बात सुननी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

ये कैसा जुगाड़ है! रोटी बेलने का यह तरीका देखकर आपके उड़ जाएंगे होश, देखें वायरल Video

मास्टर जी ने पढ़ाने का अपनाया नया तरीका, Video हुआ वायरल तो लोगों ने जमकर कर दिया ट्रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।