1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए मियां-बीवी, पत्नी ने पत्थर से तोड़ी पति की बाइक; हाई वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल

बीच सड़क पर आपस में भिड़ गए मियां-बीवी, पत्नी ने पत्थर से तोड़ी पति की बाइक; हाई वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 31, 2026 07:49 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 08:43 pm IST

बुलंदशहर में बीच सड़क पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान सड़क पर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्नी ने तोड़ी पति की बाइक।- India TV Hindi
पत्नी ने तोड़ी पति की बाइक। Image Source : REPORTER INPUT

बुलंदशहर: जिले के खुर्जा नगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब पति-पत्नी के बीच बीच सड़क पर ही बहस हो गई। इसके बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। देखते ही देखते आसपास काफी लोग इकट्ठा हो गए। इसी में से किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान महिला अपने पति की बाइक पर गुस्से में पत्थर से हमला करके उसे तोड़ने की कोशिश कर रही थी।

दूसरी महिला से बात करने का था शक

दरअसल, पूरा मामला खुर्जा के श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग का बताया जा रहा है। यहां एक महिला ने गुस्से में आकर अपने पति की बाइक को पत्थरों से तोड़ डाला। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला को अपने पति पर किसी दूसरी महिला से फोन पर बात करने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते सड़क पर ही मारपीट में बदल गई। 

बाइक को बुरी तरह किया क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच लात-घूंसे तक चले और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे के दौरान गुस्से से आगबबूला पत्नी ने पास में पड़े पत्थर उठाकर पति की बाइक पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पति मौके से फरार हो गया। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को शांत कराने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद मामला काबू में आया।

घटना का वीडियो वायरल

घटना के चलते काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहगीरों की भारी भीड़ जुटी रही। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच की बात कही जा रही है। खुर्जा के नवदुर्गा मंदिर मार्ग का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं। (इनपुट- वरुण शर्मा)

यह भी पढ़ें-

दूसरी शादी की चाह में हत्यारन बनी मां, 8 साल की बेटी को ट्रेन के सामने धकेला; इलाज के दौरान मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।