1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Class Ka Video: टीचर ने पापा पर निबंध सुनाने को कहा, बच्चे का जवाब सुनकर लोगों का सिर चकरा गया

Class Ka Video: टीचर ने पापा पर निबंध सुनाने को कहा, बच्चे का जवाब सुनकर लोगों का सिर चकरा गया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 09, 2023 11:53 am IST,  Updated : Dec 09, 2023 11:53 am IST

स्कूल में टीचर के कहने पर एक स्टूडेंट अपने पापा पर निबंध सुनाने के लिए खड़ा होता है लेकिन उसने जो बातें कहीं उसे सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

क्लास में टीचर को निबंध सुनाता हुआ बच्चा।- India TV Hindi
क्लास में टीचर को निबंध सुनाता हुआ बच्चा। Image Source : SOCIAL MEDIA

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब छाया हुआ है। वीडियो को देखने के बाद आपको भी स्कूल के दिन याद आ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक क्लास में टीचर एक बच्चे से पिताजी पर निबंध सुनाने को कहता है। यह सुनकर बच्चा पहले तो घबरा जाता है लेकिन बाद में जब वह अपने पापा पर निबंध सुनाना शुरू करता है तब पूरी क्लास ठहाके लगाकर हंस पड़ती है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रूकेगी।

लड़के ने सुनाया अपने पिता जी पर निबंध

वायरल हुए वीडियो में ये देखा जा सकता है कि क्लासरूम में स्टूडेंट्स बैठे हुए हैं। तभी टीचर आते हैं और एक बच्चे को खड़ा करके पिता जी पर निबंध सुनाने को कहते हैं। टीचर की बात सुनते ही लड़के के होश उड़ जाते हैं। लड़के के बगल में बैठा उसका दोस्त जब इस बारे में पूछता है तो लड़का बताता है कि वह पापा पर नहीं बल्कि दोस्त पर निबंध याद कर के आया है। इस पर उसके होशियार दोस्त ने कहा कि एक काम कर वही निबंध सुना दे बस दोस्त की जगह पापा बोल देना। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इसके बाद बच्चा अपने पापा निबंध सुनाना शुरु करता है। जैसे ही वह निबंध की पहली लाइन सुनाता है पूरी क्लास ठहाके लगाकर हंस पड़ती है। इसके बाद लड़का अपनी निबंध जारी रखता है। इस लड़के का निबंध सुनकर मास्टर साहब का सिर चकराने लगता है। बता दें कि यह वीडियो 'मेरा बाप कौन है' वेब सीरीज का क्लिप है। जो अब इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dramebaazchhori99 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग बड़ी तदाद में कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

वो कार्टून जो बताता था भविष्य, दुनिया में घटी इन 5 घटनाओं का सालों पहले कर चुका था भविष्यवाणी

बॉयफ्रेंड की शादी में पहुंच गई लड़की, फिर दुल्हन के सामने ही कर दी ऐसी हरकत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।