1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. राजधानी ट्रेन में ढाई साल की बच्ची को परोसे गए ऑमलेट में मिला कॉकरोच, परिवार ने सीधे प्रधानमंत्री से की शिकायत

राजधानी ट्रेन में ढाई साल की बच्ची को परोसे गए ऑमलेट में मिला कॉकरोच, परिवार ने सीधे प्रधानमंत्री से की शिकायत

 Published : Dec 17, 2022 02:33 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 02:33 pm IST

दिल्ली से मुंबई जा रही राजधानी एक्सप्रेस में ढाई साल की बच्ची के परिजनों ने ढाई साल की बच्ची के लिए ऑमलेट मंगवाया था।

ऑमलेट इन राजधानी एक्सप्रेस - India TV Hindi
ऑमलेट इन राजधानी एक्सप्रेस Image Source : TWITTER

देश की प्रतिष्ठित ट्रेनों में राजधानी एक्सप्रेस का नाम आता है। इसे रेलवे की सबसे भरोसेमंद ट्रेन भी माना जाता है, लेकिन इस ट्रेन के कैटरिंग डिपार्टमेंट की गलती ने फिर से रेलवे को सवालों के घेरे में ला दिया है। एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद आप ट्रेन में खान से दस बार सोचेंगे। कैटरिंग वालों के तरफ से बच्ची को ऑमलेट में कॉकरोच दे दिया गया था। यह पढ़कर आप जरूर चौंक गए होंगे लेकिन यह हकीकत है।

प्रधानमंत्री से की शिकायत 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से मुंबई जा रही राजधानी एक्सप्रेस में ढाई साल की बच्ची के परिजनों ने ढाई साल की बच्ची के लिए ऑमलेट मंगवाया था। बच्चे ने जैसे ही ऑमलेट खाना शुरू किया तो उस ऑमलेट में एक कॉकरोच निकल आया। जिसकी फोटो लेकर परिवार वालों ने इसे रेल मंत्रालय के साथ-साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग करते हुए ट्वीट किया।

रेलवे विभाग से मांगी मदद 
जिस पर रेलवे सेवा ने यात्री से उसका पीएनआर नंबर और उसका मोबाइल नंबर सीधे मैसेज करने को कहा और यह भी लिखा कि असुविधा के लिए खेद है। योगेश मोरे नाम के एक व्यक्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट प्रधानमंत्री कार्यालय और रेलवे को ट्वीट करते हुए कुछ फोटो शेयर की है, जिसमें उसने लिखा है कि 16 दिसंबर 2022, मैं दिल्ली से ट्रेन नंबर 22222 से यात्रा कर रहा था। सुबह में हमने अपनी ढाई साल की बच्ची के लिए एक एक्स्ट्रा ऑमलेट आर्डर किया और जब ऑमलेट आया तो उसमें एक कॉकरोच मरा हुआ पड़ा था, जिसकी कंप्लेन हमने ट्रेन में भी की। उसने यह भी लिखा है कि अगर उसकी ढाई साल की बेटी को कुछ हो जाता तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होता।

ट्वीट हुआ वायरल 
उसके इस ट्वीट के जवाब में रेलवे सेवा ने लिखा है असुविधा के लिए खेद है। सर, कृपया अपना पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज करें। आईआरसीटीसी ऑफिशल। फिलहाल यह ट्वीट वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।