1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. थिएटर में जब वी मेट चल रहा था, तभी कपल ने ऐसा काम किया कि बजने लगीं तालियां

थिएटर में जब वी मेट चल रहा था, तभी कपल ने ऐसा काम किया कि बजने लगीं तालियां

 Published : Mar 16, 2023 03:11 pm IST,  Updated : Mar 16, 2023 03:11 pm IST

इस वीडियो को देखने के बाद आप फिर से जब वी मेट के उन सीन्स में खोज जाएंगे।आइए देखते हैं वो वायरल वीडियो।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : INSTAGRAM

इसमें कोई शक नहीं है कि शाहिद कपूर और करीना कपूर की जब वी मेट बॉलीवुड की सबसे बेहतरीनरोमांटिक-कॉमेडी में से एक फिल्म रही है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को लोगों काफी पंसद भी किया था। अब उसी फिल्म से जुड़ी एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फिर से जब वी मेट के उन सीन में खोज जाएंगे। आइए उस वायरल वीडियो को देखते हैं। 

वीडियो देख फिर से याद हो जाएगी ताजा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल एक मूवी थियेटर में मस्ती करता नजर आ रहा है. बैकग्राउंड में फिल्म का एक रोमांटिक गाना 'तुमसे ही गाना' चल रहा होता है, तभी युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर घूमने लगता है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दोनों कपल काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था कि यह रोमांटिक पल है और थिएटर में लोग उनके लिए तालियां बजा रहे हैं।

यूजर्स के रिएक्शन चौंकाने वाले
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने हैंडल से शेयर किया है। ये आईडी एक शाहिद कपूर की फैंस की है। इस वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। वहीं 9 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि एक यूजर ने लिखा कि सिंगल लोग ये देख रो रहे होंगे। एक यूजर ने लिखा कि क्या ऐसा बॉयफ्रेंड मुझे मिल सकता है। इस वीडियो पर लोगों के रिप्लाई देखने लायक है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।