1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सगाई के लिए कपल ने ऑनलाइन मंगवाया सारा खाना, स्विगी का रिप्लाई हो रहा है वायरल

सगाई के लिए कपल ने ऑनलाइन मंगवाया सारा खाना, स्विगी का रिप्लाई हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 05, 2024 09:53 pm IST,  Updated : Aug 05, 2024 09:53 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक पोस्ट और उस पोस्ट पर स्विगी का रिप्लाई काफी वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट में ऐसी बात बताई गई है जिसे जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

कपल ने सगाई के लिए स्विगी से मंगवाया खाना- India TV Hindi
कपल ने सगाई के लिए स्विगी से मंगवाया खाना Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में ऑनलाइन फूड डिलीवरी का चलन काफी बढ़ गया है। लोग कहीं से घूमकर आए हो या फिर खाना बनाने का मन ना हो या फिर बाहर का खाने का मन कर रहा हो, अधिकतर लोग ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं और फिर घर बैठकर उसका आनंद उठाते हैं। आप भी कभी ना कभी तो ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते ही होंगे। लेकिन क्या आपने कभी किसी बड़े फंक्शन में ऑनलाइन ऑर्डर करके खाना मंगवाया है। हैरान हो गए, भले ही आपने ऐसा नहीं किया हो मगर एक कपल ने ऐसा किया है। और यही कारण है कि इससे जुड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। वायरल पोस्ट में एक तस्वीर है, पहले उसके बारे में बताते हैं। वह फोटो एक फंक्शन की है जहां एक तरफ कई सारे खाने के डिब्बे रखे हुए हैं। वहीं पास में एक शख्स खड़ा है जिसने स्विगी का टी-शर्ट पहना हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इन्होंने सगाई के लिए ऑनलाइन खाना मंगवा लिया। भाई मैंने सब देख लिया।'

स्विगी ने दिया यह रिप्लाई

इस पोस्ट पर स्विगी ने भी अपना रिप्लाई दिया है। पोस्ट पर स्विगि ने रिप्लाई देते हुए लिखा, 'इन लोगों से अच्छा हमारे क्रेजी डील्स का इससे इस्तेमाल और किसी ने नहीं किया है। शादी का खाना भी हमसे मंगवा लेना।'

यहां देखें पोस्ट

इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- कितना डिस्काउंट दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- इतनी सेल्स हुई है कुछ मुझे भी दे दो स्विगी भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- शादी के लिए लड़का ढूंढ दो फिर मंगवा लेंगे आपसे खाना। वहीं एक यूजर ने लिखा- बहुत ओवरएक्टिंग हो गई।

ये भी पढ़ें-

इस स्टेशन पर ट्रेन चलकर आएगी या तैरकर? Video देखकर आपके मन में उठेगा यही सवाल

जेल में बंद शराबी ने छेड़ा अलग ही सुर संग्राम, Video देख कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।