1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जेल में बंद शराबी ने छेड़ा अलग ही सुर संग्राम, Video देख कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

जेल में बंद शराबी ने छेड़ा अलग ही सुर संग्राम, Video देख कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 05, 2024 07:58 pm IST,  Updated : Aug 13, 2024 08:19 pm IST

अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शराबी जेल में बंद होने के बाद गाना गाता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दिनभर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर अगर एक्टिव हैं तो ऐसे वीडियो देखते ही रहते होंगे। अभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी मजेदार है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल करना चाहेंगे तो भी नहीं कर पाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी पुलिस थाने का है जहां थाने में एक शराबी बंद है। वीडियो की शुरुआत में पुलिस वाली नजर आती है जो उस शराबी की तरफ देखती हुई नजर आती है। इसके बाद कैमरा उस शख्स की घूमता और पता चलता है कि वह गाना गा रहा है। थाने में बंद वह शख्स 'मुझे पीने का शौक नहीं है' गाना गाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है मगर इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कब और कहां का है।

यहां क्लिक करके वीडियो को देखें

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @AdarshPand67366 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शराबी को अरेस्ट करने का नतीजा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या गाना गाया है। दूसरे यूजर ने लिखा- दिल का दर्द बाहर निकल रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब ये पूरी रात नहीं सोने देगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- वो तो ऐसा ही करेगा।

ये भी पढ़ें-

ट्रेन की छत पर टहलते कपल का Video हुआ वायरल, लोग बोले- 'अंधा प्यार'

Video: बाइक की सीट पर खड़े होकर शख्स ने किया स्टंट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।