1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंसानों की तरह गाय भी बनाती हैं अपने पक्के दोस्त, बिछड़ने पर होता है डिप्रेशन; शोध में सामने आई बात

इंसानों की तरह गाय भी बनाती हैं अपने पक्के दोस्त, बिछड़ने पर होता है डिप्रेशन; शोध में सामने आई बात

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 23, 2026 02:27 pm IST,  Updated : May 23, 2026 02:27 pm IST

गायें केवल पालतू नहीं, बल्कि गहरी भावनाओं की समझ रखने वाली संवेदनशील प्राणी भी हैं। वैज्ञानिक शोध में पता चला है कि गायें भी इंसानों के जैसे अपने ‘Best Friend’ बनाती हैं। उन्हें भी हमारी तरह पक्के दोस्त से बिछड़ने पर टेंशन और डिप्रेशन होता है।

Cows best friends- India TV Hindi
गायें भी बनाती हैं अपने पक्के दोस्त। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

Cows Emotional Bonding: गायें भी इंसानों की तरह रिश्तों को बखूबी समझती हैं और महसूस करती हैं। साइंटिफिक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि गायें भी इंसानों की तरह अपना पक्का दोस्त बनाती हैं। Best Friend से बिछड़ने पर उन्हें भी टेंशन और डिप्रेशन जैसी हालत का सामना करना पड़ता है। ब्रिटेन में हुए इस शोध ने साबित किया है कि गायें केवल इमोशनल ही नहीं, बल्कि सामाजिक तौर पर भी काफी संवेदनशील प्राणी होती हैं।

पसंदीदा साथी से बिछड़ने पर गायों को होती है टेंशन

साइंटिफिट रिसर्च से यह सिद्ध हो गया है कि गायें झुंड में अपना खास दोस्त बनाती हैं। उन्हें भी अपने पसंदीदा साथी से बिछड़ने पर टेंशन होती है। इसकी वजह से उनके दिल की धड़कन भी बढ़ जाती है। कई बार वे डिप्रेशन में भी चली जाती हैं।

पसंद के आधार पर 'पक्के दोस्त' बनाती हैं गायें

ब्रिटेन की Northampton University की Christa McLennan की रिसर्च में पाया गया कि गायें भी इंसानों की तरह अपनी पसंद के आधार पर 'पक्के दोस्त' बनाती हैं। इसको लेकर उन्होंने कई प्रकार के टेस्ट किए, जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई।

Best Friend के साथ शांत रहती हैं गायें

इस रिसर्च के दौरान, गायों को जब उनके Best Friend के साथ रखा गया, तो उनकी दिल की धड़कन कम रही और वह शांत रहीं। लेकिन जब गायों को उनके पक्के दोस्त के बजाय किसी अनजान गाय के साथ रखा गया, तो वह टेंशन में दिखीं। उनके हृदय की गति बढ़ गई। इस अलगाव की वजह से गायों के खाने-पीने और दूध देने की मात्रा पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

यह वैज्ञानिक तथ्य Animal Welfare and Dairy Management के बारे में जानने के लिए महत्वपूर्ण बात है, क्योंकि यह दिखाता है कि गायों के पास भी इंसानों के जैसे अपनी व्यक्तिगत पसंद और भावनाएं होती हैं।

ये भी पढ़ें- बड़ा अनोखा है ये जानवर, मौसम के हिसाब से बदल लेता है अपनी आंखों का रंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।