1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छोटी बच्ची ने किया गजब का डांस, एक्सप्रेशन देख दिल हार बैठेंगे आप, Viral Video

छोटी बच्ची ने किया गजब का डांस, एक्सप्रेशन देख दिल हार बैठेंगे आप, Viral Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 14, 2024 04:28 pm IST,  Updated : Jul 14, 2024 04:28 pm IST

इस शानदार डांस का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है। लड़की की प्रतिभा को देख लोगों का मन आनंदित हो उठा। वीडियो पर लोगों ने कमेंट कर बच्ची पर खूब अपना प्यार लुटाया है।

डांस करती हुई बच्ची- India TV Hindi
डांस करती हुई बच्ची Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल के बच्चे अपने आप में बहुत ही ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आते हैं। हर मामले में अपने आप को बेहतर करने का जुनून उनके अंदर कूट-कूट कर भरा होता है। ऐसा तभी हो पाता है जब बच्चे को एक अच्छा माहौल और एक खुशनुमा जिंदगी मिलती है। ये बच्चे अपने स्कूल में काफी अच्छा करते हैं। चाहे कोई भी कॉम्पिटशन हो ये हर फिल्ड में अच्छा करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई टैलेंटेड बच्चों का वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो में ये बच्चे अच्छा गाते हुए दिखते हैं तो किसी वीडियो में ये अपने डांस स्किल से समां बांध देते हैं। सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची बहुत ही शानदार डांस करते नजर आ रही है। बच्ची के डांस मूव्स काफी शानदार हैं और उससे भी ज्यादा शानदार उसके एक्सप्रेशन हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बच्ची लाजवाब एक्प्रेशन के साथ डांस करते हुए दिख रही है। डांस के वक्त बच्ची की एनर्जी भी कमाल की दिख रही है। छोटी बच्ची को इतना एनर्जेटिक डांस करते हुए देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। वीडियो को देख यह कहा जा सकता है कि वीडियो स्कूल टाइम की है। बच्ची के डांस के वक्त पीछे उसके दोस्त भी खड़े हैं और वे अपनी दोस्त का उत्साह बढ़ाने के लिए उसे चीयर भी कर रहे हैं। बच्ची अपने दोस्तों के चियर अप से और भी जोश से भर जाती है। सारे बच्चे मिलकर इस टाइम को इन्जॉय कर रहे हैं।  

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Enezator नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "एक वीडियो जिसने हमारा दिन बेहतर बना दिया, छोटी लड़की ने शानदार डांस किया।" वीडियो को खबर लिखे जाने तक सात लाख लोगों ने देखा और 15 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोग बच्ची के िस डांस पर अपना जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Video: वॉटरफॉल में मजे से नहा रहे थे लोग, इधर कपड़े उठाकर चल दी पुलिस, पीछे-पीछे नंगे बदन आए लोग

चुनाव में मिली हार तो कीचड़ में लोटने लगे नेता जी, Video देख नहीं रुक रही लोगों की हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।