1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादा के डांस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, देख लोगों ने कहा- 'अलग लेवल के हैं'

दादा के डांस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, देख लोगों ने कहा- 'अलग लेवल के हैं'

 Published : Apr 12, 2023 08:02 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 08:03 pm IST

कभी-कभी कुछ वीडियो ऐसे भी देखने को मिल जाते हैं कि देख दिल को सुकून मिल जाता है। जैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपको खुशी होगी।

डांस वीडियो- India TV Hindi
वायरल डांस वीडियो Image Source : TWITTER

जब हम बूढ़े लोगों की बात करते हैं तो हम यही कहते हैं कि वे बूढ़े हो गए हैं। अब उनकी कोई काम करने की उम्र नहीं रही। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि शरीर भी समय के साथ मजबूत नहीं रह पाता है। जिससे कई तरह की बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में बूढ़े लोग बहुत संभलकर अपने जीवन को जीते हैं। इन सबके बीच कभी-कभी कुछ वीडियो ऐसे भी देखने को मिल जाते हैं कि देख दिल को सुकून मिल जाता है। जैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपको खुशी होगी। 

दोनों दादा ने मजे में किया डांस

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बुजुर्ग मुर्गा डांस की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं।  जहां दोनों दिल खोलकर डांस कर रहे हैं वहीं उनमें से एक डांस को खूब इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि उन्हें अपनी उम्र की कोई परवाह नहीं है। वैसे इस तरह का वीडियो सामने आना एक खुशहाल समाज के लिए काफी सकारात्मक है।  वहीं आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कुछ युवा बुजुर्ग लोगों के लिए ताली बजा रहे हैं। 

यूजर्स ने दोनों दादाओं की जमकर तारीफ की

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या कोई दादा का नंबर दे सकता है, मैं उनसे डांस सीखूंगा। एक यूजर ने लिखा कि आप सभी को नमस्ते। ऐसे ही जीवन के सफर का मजा लीजिए। एक यूजर ने लिखा कि अगर दोनों दादा मंच पर होते तो मंच जरूर तोड़ देते। आपको बता दें कि इस वीडियो पर लोगों का जवाब काफी चौंकाने वाला आया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।