1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डांस या मिरगी का दौरा, नाचते-नाचते अचानक गिरा रोबोट, लेकिन नहीं रुका उसका नाच

डांस या मिरगी का दौरा, नाचते-नाचते अचानक गिरा रोबोट, लेकिन नहीं रुका उसका नाच

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 26, 2025 04:36 pm IST,  Updated : Jul 26, 2025 04:36 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो यह दिखाने के लिए काफी है कि रोबोट्स को इंसानों की तरह गतिशील और संतुलित बनाने के लिए अभी और इस पर काम करने की जरूरत है।

डांस करता रोबोट- India TV Hindi
डांस करता रोबोट Image Source : X/@JUSTINBOLDAJI

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक रोबोट ब्रेक डांस करता नजर आया, लेकिन अचानक लड़खड़ाकर गिर गया। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग रोबोटिक्स पर सवाल खड़े करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि क्या रोबोट वाकई इंसानों की तरह जटिल गतिविधियां कर सकते हैं?

डांस करते-करते गिरा रोबोट

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रोबोट जैकेट और टोपी पहने डांस करते नजर आ रहा है। यह रोबोट कई तरह के रोचक डांस स्टेप्स करता है, जो देखने में ब्रेक डांस जैसे लगते हैं। लेकिन अचानक उसकी टोपी गिरती है, और वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि गिरने के बाद भी उसके हाथ-पैर कुछ सेकंड तक उसी तरह चलते रहते हैं, जैसे उसे कोई "दौरा" पड़ गया हो। जल्द ही रोबोट के हिलने-डुलने की प्रक्रिया रुक जाती है, और कंपनी के कर्मचारी उस तक पहुंच जाते हैं।

इंसानों की तरह रोबोट्स का काम करना मुश्किल

इंसान का शरीर सैकड़ों गतिविधियां करने में सक्षम है, जो 206 हड्डियों और हजारों मांसपेशियों के जटिल समन्वय से संभव होती हैं। लेकिन रोबोट के लिए ऐसी गतिविधियां दोहराना आसान नहीं है। इस वीडियो में दिखाया गया प्रयोग शायद इसी बात की जांच के लिए था कि रोबोट कितनी हद तक इंसानी गतिविधियों की नकल कर सकता है। हालांकि, यह प्रयोग असफल रहा, क्योंकि रोबोट संतुलन बनाए रखने में नाकाम रहा।

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @justinboldaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1.21 करोड़ व्यूज, 67 हजार लाइक्स और 1400 कमेंट्स मिल चुके हैं। लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने मजाक में पूछा, “क्या ये तुम ही हो, ग्रोक?” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “टोपी में शायद बैलेंसिंग वाला सेंसर था, जिसके गिरने से रोबोट भी गिर गया।” एक और यूजर ने रोबोट के नजरिए से समझाया, “डांस का निर्देश मिलने पर रोबोट एनिमेशन चलाता है। अगर वह गिर भी जाए, तो एनिमेशन चलता रहता है, या फिर वह संतुलन बनाए रखने की कोशिश में ऐसा करता है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मगरमच्छ को हल्के में ले रहा था कुत्ता, जब जबड़े में अटकी जान तो पतली हो गई हालत

पापा की परियों को भी पीछे छोड़ गया मम्मा का यह मगरमच्छ, Viral Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।