1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Allu Arjun के गाने पर David Warner ने किया गजब का डांस, पुष्पा भाऊ बनते ही लोगों ने बजाई ताली

Allu Arjun के गाने पर David Warner ने किया गजब का डांस, पुष्पा भाऊ बनते ही लोगों ने बजाई ताली

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 28, 2023 06:28 pm IST,  Updated : Oct 28, 2023 06:30 pm IST

वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच हो रहा था। इस दौरान स्टेडियम में पुष्पा फिल्म के गाने श्रीवल्ली को बजाया गया। जैसे ही यह गाना बजा तो डेविड वॉर्नर थिरकने लगें। अल्लू अर्जुन की तरह उन्हें डांस करता देख सभी लोग तालियां बजाने लगे और चीयर करने लगे।

David Warner did an amazing dance on Allu Arjun song Srivalli from pushpa video viral on google tren- India TV Hindi
Allu Arjun के गाने पर David Warner ने किया गजब का डांस Image Source : INDIA TV

David Warner Pushpa Dance: सोशल मीडिया पर आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी रील्स बनाते हैं। कई बार कुछ रील्स लोगों को काफी अच्छे लगते हैं। वहीं कई बार कुछ रील्स लोगों को नाराज कर जाती है। अलग-अलग समय पर अलग-अलग ट्रेंड्स के आधार पर लोग रील्स बनाते हैं। कई बार ये रील्स इतने वायरल होते हैं कि क्या ही कहना। इस कारण लोगों की फॉलोईंग काफी अच्छी-खासी संख्या में बढ़ जाती है। जब दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा आई थी, उस दौरान पुष्पा फिल्म के अलग-अलग गानों पर खूब रील्स बनाए गए थे। ये रील्स खूब वायरल होते थे, क्योंकि इस फिल्म के गाने और डायलॉग्स दोनों ही शानदार हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के एक खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं डेविड  वार्नर की। डेविड वार्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और अपने चहेते सेलिब्रिटियों को भी टैग करते हैं, जिन्हें लोग और सेलिब्रिटी काफी पसंद करते हैं। जब फिल्म पुष्पा आई थी, तो उस दौरान डेविड वार्नर ने अपनी बेटी के साथ मिलकर कई बार पुष्पा के गानों और डायलॉग्स पर रील्स बनाया था, जिसे अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर भी किया था। डेविड वार्नर ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जिससे वो वायरल हो गए हैं।

पुष्पा भाऊ बने डेविड वॉर्नर

दरअसल वर्ल्ड कप के दौरान न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच था। इस दौरान डेविड वॉर्नर को फील्डिंग के लिए बाऊंड्री पर तैनात किया था। जब स्टेडियम में फिल्म पुष्पा का गाना 'श्रीवल्ली' बजता है तो डेविड वॉर्नर अल्लू अर्जुन के सिग्नेचर स्टेप को फॉलो करने लगते हैं। स्टेडियम में मौजूद दर्शक जैसे ही यह देखते हैं वो चीयर करने लगते हैं और तालियां बजाने लगते हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पुष्पा के किसी गाने पर उन्होंने डांस किया है। इससे पहले ही बीते दिनों एक मैच के दौरान उन्होंने पुष्पा के ही गाने पर डांस किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।