Viral Video: दिल्ली के नेसनल हाईवे का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटा लड़का हाईवे के खाली हिस्से पर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। यह लड़का हाईवे पर लगे स्पीडोमीटर के पास दौड़ता है और स्पीडोमीटर उसकी गति भी बताता है। यह वीडियो देश में सड़क सुरक्षा और नागरिक बोध से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े कर रहा है।
हाईवे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से स्पीडोमीटर लगाए जाते हैं। इनका उपयोग अधिकतम गति सीमा तय करने के लिए होता है। तय सीमा से ज्यादा गति होने पर वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। हालांकि, वायरल वीडियो में लड़का इन स्पीडोमीटर का उपयोग यह पता करने के लिए करता है कि वह कितनी तेजी से दौड़ सकता है।
22-23 किमी की रफ्तार से दौड़ा लड़का
वायरल वीडियो में लड़का डिजिटल स्पीड डिस्प्ले के पास पूरा दम लगाकर दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जैसे ही वह दौड़ता है, डिस्प्ले पर उसकी गति लगभग 22-23 किमी/घंटा दिखाई देती है। आमतौर पर वाहनों के लिए उपयोग किए जाने इस डिवाइस को लड़के ने फिटनेस ट्रैकर के रूप में इस्तेमाल किया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ा एक और बच्चा उसका हौसला बढ़ाता हुआ नजर आता है।
लोगों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने लड़के की क्रिएटिविटी को सराहा। कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया। वहीं, कुछ लोगों ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हाईवे पर अचानक वाहन आते हैं और यह खतरनाक भी हो सकता है। हाईवे पर आमतौर पर वाहन 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं। दिल्ली के प्रदूषण में छोटे बच्चे का दिखना मुश्किल होगा। ऐसे में हादसा होने का डर ज्यादा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें-
गजब! इस शख्स ने तो क्रिकेट बैट की कार ही बना डाली, लंबाई और स्पीड सुनकर दंग रह जाएंगे आप