1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन Delhi Metro में लड़की ने किया अश्लील डांस, Video देख लोग बोले- कुछ तो शर्म करो

ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन Delhi Metro में लड़की ने किया अश्लील डांस, Video देख लोग बोले- कुछ तो शर्म करो

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 08, 2023 05:35 pm IST,  Updated : Jun 08, 2023 05:38 pm IST

दिल्ली मेट्रो की एक और वीडियो फिर से वायरल हो रही है। जिसमें एक लड़की ट्रांसपेरेंट कपड़ों में डांस करते हुए नजर आ रही है। लड़की के डांस वीडियो को देख आस-पास के लोग एकदम से चौंक गए।

मेट्रो में डांस करती हुई लड़की।- India TV Hindi
मेट्रो में डांस करती हुई लड़की। Image Source : INSTAGRAM

दिल्ली मेट्रो में तो अश्लीलता रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। हर दूसरे दिन मेट्रो में कोई न कोई अश्लील हरकतें, डांस करते या फिर मारपीट-गाली गलौज करते हुए मिल जाता है। रील्स बनाकर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में लड़कियां इस कदर पागल हो रही हैं कि उन्हें समाज में लाज-लिहाज की कोई फिक्र ही नहीं रह गई है। DMRC के तमाम चेतावनियों के बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मेट्रो में बिकनी में यात्रा करने से लेकर नहाना-धोना, नाचना-गाना, किस करना और मास्टरबेट करने के बाद एक और अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। 

Delhi Metro में लड़की ने किया डांस

वीडियो में एक लड़की भरी मेट्रो कोच में डांस करते हुए नजर आ रही है। लड़की बप्पी लहरी के 'अस्सलाम-ए-इश्कुम' गाने पर डांस कर रही है। लड़की ने एक ब्लैक कलर का ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहना है। साथ में वह काफी इग्जॉटिक डांस मूव्स कर रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की का डांस देख मेट्रो में सवार सभी यात्रियों की निगाहें बस उसी लड़की पर टिकी हुई हैं। लड़की के पीछे खड़ा शख्स तो उसे देखकर एकदम शॉक्ड ही रह गया। शख्स को समझ में ही नहीं आया कि आखिर यहां हो क्या रहा है।

वीडियो देख लोग बोले- क्या हो गया है आजकल की लड़कियों को

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर परी शर्मा नाम की यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। फिलहाल ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग लड़की को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी इन सब चीजों को छोड़कर कुछ भी नहीं कर रही है। सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के चक्कर में ये लड़कियां और कितना गिरेंगी। आखिर में इतनी घटिया हरकत करने की क्या जरूरत है। वहीं, कुछ लोग लड़की को पब्लिक प्लेस में ऐसा न करने की नसीहत दी जबकि कई लोगों ने डांस कर रही लड़की को बुरा-भला कहा।

ये भी पढ़ें:

Chat GPT से बच्चे ने किया अपना होमवर्क, एक गलती से पकड़ा गया, लोग बोले- नकल के लिए भी अकल चाहिए

बंदे ने लोगों को इम्प्रेस करने के लिए मगरमच्छ के मुंह में डाला अपना पैर, फिर जो हुआ...

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।