1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. SI के कारनामे को देख DIG हुए हैरान, नहीं चला पाया बंदूक, नली में डाल दी गोली, देखें वायरल वीडियो

SI के कारनामे को देख DIG हुए हैरान, नहीं चला पाया बंदूक, नली में डाल दी गोली, देखें वायरल वीडियो

 Published : Dec 28, 2022 08:08 am IST,  Updated : Dec 28, 2022 08:08 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यूपी पुलिस के एक एसआई का कारनामा देख हर कोई हैरान है।

वायरल यूपी पुलिस वीडियो- India TV Hindi
वायरल यूपी पुलिस वीडियो Image Source : TWITTER

कुछ महीने पहले बिहार पुलिस का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो में बिहार पुलिस के जवान बंदूक से फायर करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन फायर नहीं हो पाया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और बिहार पुलिस की भी किरकिरी हुई। ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ा वायरल हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के एक एसआई का कारनामे को देख खुद डीआईजी भी हैरान रह गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यह वीडियो चौंकाने वाला है? 

आप वायरल वीडियो में साफ देख सकते हैं कि एक पुलिस अधिकारी एसआई को बंदूक चलाने से संबंधित कुछ बात कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोली कैसे डालते हैं आप बता दो। जिसके बाद एसआई के द्वारा गोली को नली में डालते हुए देखा जा सकता है। आप वायरल वीडियो में आगे देख सकते हैं कि अधिकारी कहते हैं कि बंदूक चलाओं लेकिन जब SI बंदूक चलाता है तो बंदूक चलती ही नहीं है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूपी पुलिस में भर्ती के समय दी जाने वाली ट्रेनिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

आखिर पूरा मामला क्या है? 
मिली जानकारी के मुताबिक ये वीडियो यूपी के संत कबीर नगर का है। जहां मंगलवार को बस्ती मंडल के डीआईजी आरके भारद्वाज थानों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस बीच वह खलीलाबाद थाने पहुंचे। डीआईजी ने थाने के अंदर सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली है। इसके बाद पुलिसकर्मियों के बंदूक चलाने का हुनर ​​भी देखा। इसी बीच उन्होंने एक एसआई से बंदूक चलाने को कहा, लेकिन हैरान कर देने वाला मामला सामने आया कि एसआई को पता ही नहीं था कि बंदूक में कहां गोली डालनी है। इस वाकया को देख वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।