सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी अलग-अलग ही होती है। किसी वीडियो को देखने के बाद लोग चौंक जाते हैं तो किसी वीडियो को देखने के बाद लोग हंसने लगते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे बिहार का बताया जा रहा है। वीडियो में एक ऐसी नाव नजर आ रही है जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं। आइए फिर आपको बता ही देते हैं कि वीडियो में हैरान कर देने वाला क्या है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने आजतक कई तरह की छोटी नाव देखी होंगी जो लोगों को नदी एक तरफ से दूसरे तरफ ले जाता या फिर नदी में घूमाता है। लेकिन क्या कभी DJ वाली नाव देखी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक नाव पानी में तैरती हुई नजर आ रही है। इस नाव पर लोगों ने डीजे और लाइट सेट करके उसे ऐसा बना दिया है जैसा एक क्लब होता है। मतलब आप इस नाव पर पहुंच जाएंगे तो क्लब जाने की इच्छा आपकी पूरी हो ही जाएगी। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि चलती नाव में लोग गाने पर मजे से थिरक रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bihari_memerwaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बिहार बिगनर्स के लिए नहीं है, हर कुछ संभव है बिहार में।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में इसका नाम 'Cruswa' लिखा। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई बिहार है, यहां कुछ भी हो सकता है। लेकिन वहीं एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि यह वायरल वीडियो असम का है।
ये भी पढ़ें-