1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: स्केटबोर्ड के साथ करतब करना लड़की को पड़ गया भारी, जो हुआ उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे

Video: स्केटबोर्ड के साथ करतब करना लड़की को पड़ गया भारी, जो हुआ उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Aug 22, 2024 12:59 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 12:59 pm IST

एक लड़की पब्लिक प्लेस पर स्केटबोर्ड के साथ करतब कर रही थी मगर उसका बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद जो हुआ उसे वो जिंदगी में कभी भूल नहीं पाएगी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए और आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फीड पर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी अलग रिएक्शन देते हैं। कभी हंसाने वाला वीडियो वायरल होता है तो कभी हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो जाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने अपना कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन भी दिया है। वीडियो के बारे में बताने के बाद आपको लोगों के कमेंट्स भी बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी दूसरे देश का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक जगह पर आराम से बैठे हुए हैं। वहीं एक लड़की स्केटबोर्ड पर सवारी करते हुए आती है। अचानक वह स्केटबोर्ड को उछालते हुए करतब करने की कोशिश करती है। मगर इसमें उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह कमर के बल सीधे नीचे गिरती है। लड़की जिस जगह स्केटबोर्ड चला रही थी, वह ऊंची जगह थी और वहां से लड़की नीचे गिरती हुई नजर आती है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @jamre08 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी को उछल कूद करना महंगा पड़ गया, हड्डी टूट गई।' वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये रील किसी दिन मरवाकर छोड़ेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- कई बार समय खराब चलता है इंसान का, इसका भी समय खराब था। तीसरे यूजर ने लिखा- पापा की परी उड़ गई। एक अन्य यूजर ने लिखा- ओ हो भाई, ये तो लेने के देने पड़ गए।

ये भी पढ़ें-

चारा काटने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, Video देखकर लोग भी कर रहे हैं उसकी तारीफ

Stree तो यहां भी आ गई! थिएटर में अचानक पहुंची स्त्री ने लोगों का खींचा ध्यान, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।