1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शोएब अख्तर से मिला डॉली चायवाला, पिलाई अपने हाथ की चाय, कहा- "...ऐसा लगता था कि आप किसी को बॉल फेंककर मार रहे हो"

शोएब अख्तर से मिला डॉली चायवाला, पिलाई अपने हाथ की चाय, कहा- "...ऐसा लगता था कि आप किसी को बॉल फेंककर मार रहे हो"

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 02, 2025 11:58 am IST,  Updated : Feb 02, 2025 11:58 am IST

डॉली चायवाला पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाद शोएब अख्तर से मिला और अपने हाथों से बनी चाय भी पिलाई। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में शोएब डॉली की चाय की तारीफ करते हुए भी नजर आएं।

शोएब अख्तर से मिला डॉली चायवाला- India TV Hindi
शोएब अख्तर से मिला डॉली चायवाला Image Source : SOCIAL MEDIA

डॉली चायवाला की किस्मत पूरी तरह से पलट गई है। आज वह पूरे देश में फेमस हो चुका है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी के साथ वह आए दिन नजर आता रहता है। इसी क्रम में वह इस बार पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से भी मिला। शोएब से मिलकर उसने उन्हें अपने हाथों की बनी चाय भी पिलाई। साथ ही उनसे कुछ गुफ्तगू भी की। डॉली और शोएब अख्तर की मुलाकात का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसे खुद शोएब अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।

शोएब अख्तर की बॉलिंग को लेकर क्या बोले डॉली

वीडियो में क्रिकेट ग्राउंड पर डॉली के साथ शोएब अख्तर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके एक हाथ में डॉली के हाथों की बनी चाय की प्याली है, जिसकी वह चुस्की ले रहे हैं और दूसरे हाथ में उन्होंने कैमरा पकड़ा हुआ है। कैमरे के सामने वह डॉली चायवाला को दिखाते हुए वह ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, "नागपुर से हमारे बहुत ही प्यारे दोस्त मुझसे मिलने आए हुए हैं, जो बहुत ही फेमस हैं।" डॉली का परिचय करवाते हुए शोएब डॉली से यह पूछते हैं कि, "डॉली आपने मेरे मैच देखे हैं?" जिसके जवाब में डॉली बोलते हैं कि, "जी हां सर, मैंने आपके बहुत सारे मैच देखे हैं।" आगे शोएब उनसे पूछते हैं कि क्या आपको मेरा मैच देखने में मजा आता था। जवाब में डॉली बोलता है- जी हां सर, बहुत ही मजा आया। 

"सचिन और गांगुली को आउट करता था तो कैसा लगता था?"

इसके बाद डॉली चायवाला उनकी तारीफ करते हुए कहता है, सर आपकी बॉलिंग देखकर ऐसा लगता था कि आप बॉलिंग नहीं कर रहे हो बल्कि किसी को बॉल फेंक कर मार रहे हो।" इसके बाद शोएब ने डॉली से पूछा कि, "सचिन और गांगुली को आउट करता था तो बुरा लगता था न?" इसके जवाब में डॉली बोलता है कि, "नहीं सर, ऐसा नहीं है लेकिन क्या करुं सर वो भी सचिन।" डॉली को थोड़ा सहज करने के लिए शोएब अख्तर हंस देते हैं और बोलते हैं कि मुझे बुरा लगता था। अंत में शोएब अख्तर डॉली चायवाला की तारीफ करते हुए बोलते हैं कि, "डॉली आपने चाय बहुत अच्छी बनाई है। आपकी चाय बहुत अच्छी लगी। थैंक्यू सो मच" 

ये भी पढ़ें:

महिलाओं के बीच 'उफ्फ तेरी अदा' पर डांस कर चचा ने लूट ली लहरिया, Video देख आपके मन में भी बजने लगेगी सीटी

मेट्रो में खड़ी थी लड़की, पीछे से लड़के ने कर दी ऐसी हरकत, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।