1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्लाइट में अचानक आई जोरदार Turbulence के कारण यात्री सीधे लगेज कंपार्टमेंट में पहुंचा, Video हुआ वायरल

फ्लाइट में अचानक आई जोरदार Turbulence के कारण यात्री सीधे लगेज कंपार्टमेंट में पहुंचा, Video हुआ वायरल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 04, 2024 04:15 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 04:15 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों की रूह कांप जाएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

Screen Grab- India TV Hindi
एयर टर्बुलेंस के कारण लगेग कंपार्टमेंट में पहुंचा यात्री Image Source : SOCIAL MEDIA

आप सभी ने कभी ना कभी फ्लाइट में सफर तो किया ही होगा। जिन लोगों ने फ्लाइट में सफर किया है उन्हें 'Turbulence' के बारे में काफी अच्छे से पता होगा। जिन लोगों को टर्बुलेंस के बारे में नहीं पता, उन्हें इसके बारे में बता देते हैं। जब प्लेन उड़ान भरती है तो उसके पंखे से हवा अनियंत्रित होकर टकराती है। ऐसी स्थिति में एयर टर्बुलेंस पैदा होता है। और इसी कारण प्लेन में बैठे यात्रियों को झटके लगते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक हम टर्बुलेंस की बात क्यों कर रहे हैं। तो आपको बता दें कि इसके पीछे का कारण एक वायरल वीडियो है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो उड़ते प्लेन का है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स प्लेन के लगेज कंपार्टमेंट में फंसा हुआ है। उसके पैर नीचे की तरफ लटके हुए हैं और सिर कंपार्टमेंट में फंसा हुआ है। कुछ अन्य यात्री उसकी मदद कर रहे हैं। और उन यात्रियों की मदद से नीचे उतर पाता है। ऐसा तब होता है जब प्लेन में अचानक जोरदार टर्बुलेंस आता है। एक्स पर @EPreve नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मोंटेवीडियो जा रहे एयर यूरोपा विमान की छत से यात्री नीचे को नीचे उतारा गया जो टर्बुलेंस के दौरान उसमें फंस गया था। उसे ब्राजील में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। यात्री लगेज कंपार्टमेंट के जरिए नीचे उतरा।'

यहां देखें वायरल वीडियो

इस हादसे में सभी सुरक्षित तो हैं मगर 30 लोगों को मामूली चोटें भी आई। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा- कोई भी सीट बेल्ट लगाकर नहीं सफर नहीं करता, मुझे नहीं पता कि उन्हें कितना इशारे मिलते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- यह वहाँ कैसे पहुँचा? बिना सीट बेल्ट के जाने की वजह से? क्या आप टर्बुलेंस में ऐसे सफर करते हैं? वहीं एक यूजर ने लिखा- ये इसकी बेवकूफी के कारण हुआ।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली एयरपोर्ट पर 'बीड़ी' पीते नजर आए ताऊ, वायरल Video में किया जा रहा है दावा

महिला की जुत्ती के अंदर बैठा मिला सांप, खौफनाक Video देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।